समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ‘अंग्रेजों का राज है क्या?’ बांका में लाइब्रेरी की बोर्ड को देखकर भड़क उठे नीतीश कुमार, DM की लगा दी क्लास…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बांका पहुंचे। इस दौरान सदर अस्पताल में 14 करोड़ की लागत से मॉडल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। अभियान बसेरा के तहत 1015 भूमिहिन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरण किया। साथ ही करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

इस क्रम में सदर अस्पताल में कैफेटेरिया, इंडोर स्टेडियम व आरएमके मैदान स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का बोर्ड अंग्रेजी में लिखा देख मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हिंदी को बढ़ाने के लिए हमलोग काम कर रहे हैं और यहां सभी जगहों पर अंग्रेजी में लिखावट है।

IMG 20220723 WA0098

मुख्यमंत्री ने डीएम अंशुल कुमार से शीघ्र ही अंग्रेजी की जगह हिंदी में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, इंडोर स्टेडियम में उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। खिलाड़ियों से सभी सुविधाएं मिलने की भी जानकारी प्राप्त की। यहां के बाद मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

यहां की बेहतर सुविधाओं की जानकारी छात्रों ने दी। इसके बाद मुख्यमंत्री जीविका के स्टॉल पर पहुंचे और एक-एक चीज का निरीक्षण किया। इसके बाद आरएमके ग्राउंड स्थित सभा मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्धाटन किया।

IMG 20230818 WA0018 02

इस दौरान अभियान बसेरा के तहत 1015 भूमिहीन परिवारों के बीच पांच-पांच डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण किया। पांच भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री ने खुद पर्चा दिया। साथ ही मिशन संकल्प पुस्तिका का भी विमोचन किया। इसके तहत 511 एकड़ जमीन प्रशासन के द्वारा कब्जा मुक्त किया गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

इस पुस्तक में सभी के दस्तावेज शामिल हैं। इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, पीएचईडी मंत्री ललित यादव, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज कुशवाहा, सांसद गिरिधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को डीएम अंशुल कुमार बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एडीएम माधव कुमार सिंह ने किया।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01