Bihar

G20 शिखर सम्मेलन में दिखी मधुबनी पेंटिंग की झलक, बिहार की शांति देवी ने रंगों से चंद्रयान-3 बनाया

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 का शिखर सम्मेलन हो रहा है। भारत मंडपम के कला प्रदर्शनी केंद्र में देश भर से चुनिंदा कलाकारों को अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मधुबनी पेंटिंग की झलक भी देखने को मिली है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुबनी पेंटर शांति देवी ने भारत मंडपम में इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 पर चित्र बनाया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य विदेशी मेहमानों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

मधुबनी पेंटिंग के लिए लोकप्रिय शांति देवी ने कहा कि उन्हें जी-20 सम्मेलन में आकर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्हें खुशी है। जब उन्हें आमंत्रित किया गया तो उनके मन में चंद्रयान-3 पर पेंटिंग बनाने का ख्याल आया। उन्होंने चंद्रयान-3 के बारे में अखबारों में पढ़ा। पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन में ही उन्होंने इसरो के सफल मिशन पर मधुबनी पेंटिंग तैयार की है।

शांति देवी का कहना है कि उन्होंने इस पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया है। पहले उन्हें बाजार से दो रुपये का रंग खरीदने के भी पैसे नहीं मिलते थे। ऐसे में वह घर पर ही फूल-पत्तियां, गुलाब, गेंदा, चुकंदर, हल्दी आदि से रंग तैयार करती थीं। अभी भी वह नेचुरल कलर का इस्तेमाल करके आकर्षक मधुबनी पेंटिंग बनाती हैं।

बता दें कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ। इसमें 20 सदस्य देश, 9 अतिथि देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेने आए हैं। शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी मेहमानों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। सीएम नीतीश इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम के दो शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के दो…

30 मिन ago

समस्तीपुर: कमरे के अंदर छात्र ने कनपटी में गोली मारकर खत्म की अपनी जीवन-लीला, नगर पुलिस जांच में जुटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- नगर थाना अंतर्गत माधुरी चौक गली…

44 मिन ago

रामविलास पासवान के शिलापट्ट से गटर ढकने पर भड़के चिराग, कहा- ‘मेरे नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’

अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रहा था कि…

1 घंटा ago

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा डेटा टैरिफ प्लान में बेतहाशा बढ़ाई गई दर के खिलाफ AISA ने जुलूस निकाल किया विरोध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा जिला कमेटी के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

2 घंटे ago