Bihar

केंद्र सरकार के पक्ष में खड़े हुए उपेंद्र कुशवाहा:’एक देश एक चुनाव’ का किया समर्थन, कहा-पैसों की बर्बादी और समय बचेगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्र सरकार के पक्ष में खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को पटना में उन्होंने केंद्र सरकार के ‘एक देश एक चुनाव’ का समर्थन किया है। अपने बयान में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इन प्रिसिंपल यह बात ठीक है। क्योंकि, देश में अक्सर किसी न किसी राज्य में चुनाव होता ही रहता है। इससे नुकसान होता है। लोगों का काम बाधित होता है। खर्च ज्यादा हो जाता है।

अगर एक तरह से ‘एक देश एक चुनाव’ की बात होती है तो इससे पैसों की बर्बादी बचेगी। लोगों का समय भी बचेगा। आचार संहिता लगते ही प्रशासन के जो लोग चुनाव कराने में शामिल होते हैं, उनका भी समय बचेगा। इसका असर देश के डेवलपमेंट पर पड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि व्यावहारिक और कानूनी दृष्टि से कितना हो पाएगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता। इसके तकनीकी पेंच के बारे में कोई बात हम नहीं कहेंगे पर ‘एक देश एक चुनाव’ की प्लानिंग सही है और ये होना चाहिए।

विशेष सत्र के बारे में नहीं पता

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में क्या होगा? क्या केंद्र सरकार ‘एक देश एक चुनाव’ के मामले में कोई बिल ला रही है? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विशेष सत्र क्यों बुलाया गया है? इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी NDA का अंग है। इस कारण वो खुलकर ‘एक देश एक चुनाव’ पर केंद्र सरकार की प्लानिंग और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में बनाई गई कमेटी का समर्थन कर रहे हैं।

नीतीश पहले से करते रहे हैं समर्थन

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार NDA का हिस्सा थे तो वो ‘एक देश एक चुनाव’ का पहले से समर्थन करते रहे हैं। अब वो NDA के पार्ट नहीं है। अब वो अपना स्टैंड बदल रहे हैं तो इसका क्या मतलब है? फिर भी जब देशहित में केंद्र सरकार कोई अच्छा फैसला ले रही है तो उन्हें उसका समर्थन करना चाहिए।

मगर, अपने राजनीतिक फायदे के लिए वो इसके विरोध में बोल रहे हैं। जो कहीं से सही नहीं है। जहां तक बात विपक्ष के इंडिया की है तो उसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिलने जा रहा है। ये लोग सिर्फ नकारात्मक राजनीति करते हैं। सिर्फ नरेंद्र मोदी को हटाना है, इसी एजेंडे के तहत ये लोग इकट्ठा हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अशोक चौधरी के विज्ञापन पर JDU में बखेड़ा: भरी मीटिंग में विजेंद्र यादव ने कहा-छपने-छपवाने का खेल बंद कीजिये, गुटबाजी पर भी आपत्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने…

2 घंटे ago

बेगूसराय में SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में…

2 घंटे ago

लापता किशोरी का श’व बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला, परिजनों ने गलत काम व हत्या की जताई आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 47वें SP के रूप में अशोक मिश्रा ने लिया पदभार, पुलिस अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : नवपदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार…

4 घंटे ago

हर स्कूल के खाते में 50 हजार रुपये डालेगी बिहार सरकार, बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के हर सरकारी स्कूल के बैंक खाते…

6 घंटे ago

नया खरीदने को नहीं थे पैसे तो समस्तीपुर के लड़के ने बांस से बना दी साइकिल, देखिये जुगाड़ का बेहद ही शानदार नमूना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कहते है आवश्यकता ही अविष्कार की…

6 घंटे ago