Bihar

नीतीश कुमार ने क्यों मंत्री अशोक चौधरी की पकड़ी गर्दन और मीडिया के सामने कर दिया, जानिए पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ही मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर एक पत्रकार के सिर से टकराते हुए नजर आ रहे हैं। पहली नजर में जिसने भी यह वीडियो देखा, वो हैरान है कि मुख्यमंत्री ने आखिर ऐसा क्यों किया? दरअसल, नीतीश कुमार की नजर टीका लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी तो उन्होंने पीछे पलटकर देखा और अशोक चौधरी को अपने पास बुलाया और गर्दन पकड़ पत्रकार के पास ले जाकर खड़ा कर दिया। नीतीश कुमार की इस हरकत से मौके पर मौजूद पत्रकार ही नहीं बल्कि नेता भी हैरान रह गये। यह घटना राजधानी पटना के गांधी मैदान की है।

गौरतलब है कि आज मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती है। इस मौके पर गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री की बाइट लेने के लिए वहां मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ मीडिया से बातचीत करने के लिए पहुंचे। सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ। इस बीच नीतीश कुमार की नजर माथे पर तिलक लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही तिलक लगाये पत्रकार को देखा, पीछे पलटकर मंत्री अशोक चौधरी को तलाश करने लगे। जब नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को देखा तो पहले अपने पास बुलवाया। जैसे ही अशोक चौधरी पास पहुंचे, नीतीश कुमार ने उनकी गर्दन पकड़ ली और खींचते हुए तिलक लगाए उस पत्रकार के पास ले गये और फिर पत्रकार के माथे से अपने मंत्री के माथे को मिला दिया।

अचानक हुए इस घटना को देखकर सभी लोग स्तब्ध हो उठे। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री के साथ ऐसा क्यों किया। लेकिन जब मंत्री के सिर से पत्रकार के सिर को टकराने का काम पूरा हो गया तो नीतीश कुमार ने कहा-दोनों पुजारी हैं। तब लोगों का ध्यान गया कि पत्रकार ने माथे पर तिलक लगा रखा था। वहीं, नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी तो सिर पर तिलक लगा कर ही बाहर निकलते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन में बाबू वीरकुँवर सिंह स्मारक स्थल पर मनाया गया शौर्यगाथा दिवस समारोह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के…

3 hours ago

गश्ती के दौरान बाइक सवार की युवक कमर से मिला 500ML शराब, दोनों हुए गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर /विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाने की…

4 hours ago

समाजसेवी तूफान चौधरी ने गरीब जरूरतमंदों को किया आर्थिक सहयोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर के चर्चित समाजसेवी…

4 hours ago

समस्तीपुर: लीची चोरी के आरोप में नाबालिग छात्रा को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

4 hours ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी की बाइक चोरी, रेल थाना में की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1…

5 hours ago

समस्तीपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म व ट्रेन के गैप में फंसा यात्री, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर…

5 hours ago