Bihar

प्राइवेट स्कूलों की बेइमानी उजागर, गरीब बच्चों को दिया धोखा; समस्तीपुर में भी फर्जी एडमिशन दिखा सरकारी राशि लेने की साजिश

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के अधिकार की धज्जी उड़ाने और फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि हड़पने की साजिश का मामला उजागर हुआ है। निजी स्कूलों ने 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला लिया ही नहीं और जब पैसे लेने की बारी आई तो फर्जी छात्रों का नाम डाल कर उनकी संख्या बढ़ा दी। राज्य सरकार की छानबीन में भी यह बात सामने आई है।

दरअसल, राज्य के 2564 निजी स्कूल में 10543 ऐसे बच्चे चिह्नित हुए हैं, जिनका स्कूल के रजिस्टर पर नाम ही नहीं है। ये बच्चें स्कूल भी नहीं आते हैं। अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों को संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से कारण बताओ नोटिस देने भेज रहा है। पटना जिला की बात करें तो 231 निजी स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर 3421 फर्जी नाम डाल दिए थे।

इन स्कूलों ने 2019 से 2024 तक संख्या बढ़ाने के लिए फर्जी तरीके से बच्चों का नाम डाल कर दाखिले की संख्या बढ़ा दी है। बता दें कि शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों को कक्षा एक या नर्सरी में प्रति सेक्शन 25 फीसदी बच्चों का दाखिला लेना है। स्कूल जितने बच्चों का दाखिला लेते हैं उसके लिए राज्य सरकार प्रति बच्चा छह हजार रुपए सालाना देती है।

राशि देने से पहले स्कूल की जांच हुई तो खुली पोल :

बाइपास स्थिति एक निजी स्कूल ने वर्ष 2020 में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर पांच बच्चों का दाखिला लिया, लेकिन जिला शिक्षा कार्यालय को 45 बच्चों की सूची भेजी। अब जब स्कूल को दाखिले की राशि दी जाने लगी तो जांच में पता चला कि स्कूल ने मात्र पांच बच्चों का ही दाखिला लिया था। स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

इतने स्कूल आएं हैं पकड़ में :

जिला का नाम  /  कुल स्कूल /   कुल फर्जी बच्चे

पटना  /  231  /  3421

मुजफ्फरपुर  /  211  /  2132

भागलपुर  /   198   /   1532

गया   /   187   /   1355

पूर्णिया  /  177  /   1043

दरभंगा   /  165  /  984

समस्तीपुर  / 144  /  875

निजी स्कूलों को 25 फीसदी आरक्षित सीटों के तहत कुल नामांकन के लिए राशि दी जाए, इसके लिए शिक्षा विभाग ने पोर्टल बनाया है। ज्ञानदीप नाम के इस पोर्टल पर निजी स्कूलों ने पंजीयन किया है। पंजीयन के बाद जब स्कूल की जांच हुई तो पता चला कि बहुत से स्कूलों से बच्चों की दी गयी संख्या और अपलोड बच्चों की संख्या में अंतर है। अब जिलावार निजी स्कूल की सूची तैयार की गई है। सभी स्कूलों को पहले कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद इसकी जानकारी सीबीएसई को दी जाएगी। बता दें कि ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से 2019-20 से 2023-24 तक नामांकित कुल बच्चों को राशि दी जाएगी। पहली बार ज्ञानदीप पोर्टल से निजी स्कूलों को 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन की राशि दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नॉर्थ बिहार बिजली प्रमंडल दलसिंहसराय राजस्व में बेहतरीन प्रदर्शन वाले ग्रामीण राजस्व संग्रहक और कर्मी पुरस्कृत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दलसिंहसराय ने वित्तीय…

3 hours ago

BSNL ने बिहार में लॉन्च की iFTV सर्विस, फ्री में देख सकेंगे 350 टीवी चैनल; जानिये किनको मिलेगा लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफटीवी सेवा शुरू की है। शुक्रवार…

5 hours ago

बिहार के नौशाद ने पहलगाम हमले पर कहा-थैंक यू पकिस्तान; पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही छानबीन

पहलगाम आतंकी हमला को लेकर बिहार से बड़ी खबर है. दरभंगा के रहने वाले नौशाद…

6 hours ago

26 से 30 अप्रैल के बीच फिर होगी जोरदार बारिश, आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने का अलर्ट

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में चिलचिलाती धूप से लोगों…

9 hours ago

‘बदलैन’ जमीन के लिए अब कागज की जरुरत नहीं, भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में भूमि सर्वे का काम जारी है. रैयतों की सुविधा को देखते हुए विभाग…

10 hours ago

समस्तीपुर में तापमान 40 डिग्री के पार, डीएम से स्कूलों का समय बदलने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में भीषण गर्मी का…

12 hours ago