Bihar

बिहार: 2 लोगों की संदिग्ध मौत..3 की आंखों की रोशनी गई; मुजफ्फरपुर में पीड़ित बोला-सुबह शराब पी थी; 5 घंटे बाद दिखाई देना बंद हो गया

मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने के बाद ये घटना हुई है। वहीं तीन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

मरने वालों में उमेश शाह (50) और पप्पू राम (32) है। जबकि राजू शाह (45), धर्मेंद्र कुमार (26) समेत तीन लोग की रोशनी चली गई है। घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर गांव की है।

टाउन ASP अवधेश दीक्षित ने शराब से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि पहली नजर में ये शराब पीने से मौत ही लग रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

फिलहाल पुलिस आसपास के घरों में शराब के लिए छापेमारी कर रही है। मौके पर लोगो की भीड़ लगी हुई है। मोहल्ले के ही शिवचंद्र पासवान पर शराब बेचने का आरोप है। उसकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सुबह 7 बजे शराब पी थी, फिर सो गया। ढाई बजे उठा तो आंखों से धुंधला-सा दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे वो भी दिखना बंद हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन कर सभी ने 18 सितंबर की रात शराब पी थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो निजी क्लीनिक से इलाज चल रहा था। आज सुबह-सुबह दो लोगों की मौत हो गई।

महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले के तीन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां कोई शराबबंदी नहीं है। आसानी से शराब मिल जाती है।

शराब पीने के 5 घंटे बाद गई आंख की रोशनी

धर्मेंद्र राम ने बताया कि उसने सोमवार सुबह शराब पी थी। उसके बाद घर आकर सो गया। दो-ढाई बजे सोकर उठा तो धुंधला-सा दिखाई दे रहा था। पास के डॉक्टर के पास आंख दिखाने गया तो उसने चेकअप किया। बीपी बहुत हाई था। उसने दवा देने से मना कर दिया। हॉस्पिटल जाने को कहा। फिर दूसरे क्लिनिक में दिखाए, डॉक्टर ने आई ड्रॉप दिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब तो मुझे बिल्कुल ही दिखाई नहीं दे रहा। कैसे मैं अपने परिवार का पालन-पोषण करूंगा। कुछ समझ नहीं आ रहा।

काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं। थाना अध्यक्ष को परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाकर पप्पू राम सोए थे। सुबह 7 बजे बेचैनी होने लगी। जिसके बाद प्राइवेट क्लिनिक फिर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई।

वहीं उमेश शाह भी 7 बजे सोकर उठे। उन्हें भी बेचैनी लग रही थी। डॉक्टर को दिखाया गया उसी बीच मौत हो गई।

काजी मोहम्मदपुर थाने के SI सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि इलाके में शिवचंद्र पासवान शराब का धंधा करता था। उसकी पत्नी और बेटी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ऑटो चलाने वाले पिता के बेटे ने रचा इतिहास, प्रो कबड्डी लीग में 49 लाख में बिके समस्तीपुर के संदीप कुमार

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में बिहार के समस्तीपुर जिले के लाल संदीप…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में लालगाड़ी से टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी, 11 हजार 280 रुपये का जुर्माना वसूला गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में कार्यारंभ व जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बोले मंत्री- “ग्रामीण सड़कें उत्थान और विकास की प्रतीक, इसपर सरकार का अधिक जोर”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर :- प्रखंड के कालाजार भवन मैदान में…

2 घंटे ago

बिथान थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मोटरयान निरीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पिछले दिनों लोगों ने जुट संदिग्ध ट्रक को भगवा दिया था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

मुजफ्फरपुर की रे’प पीड़िता बच्ची की मौ’त के बाद बवाल, समस्तीपुर में कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर में जिस मासूम बच्ची के…

3 घंटे ago