Bihar

‘आपके घर में बेटी; माता-बहन है कि नहीं?’, बिहार के राज्यपाल ने क्यों किया ऐसा सवाल

सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वाले को अब नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। जो लोग सनातन धर्म को गलत कह रहे हैं, वह खुद गलत हैं। हम सभी सनातन धर्म के लोग ताकत दिखाएं। यह बातें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गया के आजाद पार्क स्थित गयाजी सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में रविवार को कहीं।

सनातन धर्म को गलत कहने वाले से पूछने की जरूरत : आर्लेकर

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को गलत कहने वाले से पूछने की जरूरत है कि आपके घर में बेटी, माता और बहन है कि नहीं? अगर है तो उसके साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं। हमें गर्व है कि हम सनातन धर्म के मानने वाले हैं। हमें यह भी गर्व है कि हमने इस संस्कृति में जन्म लिया है। राज्यपाल ने गया के लोगों को नवरात्र की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों का विशेष दिवस है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

कन्याएं माता शारदा का रूप

इसी क्रम में हम गयाजी आए हैं। कन्याओं के पांव पखार कर पूजन किया। मेरा सौभाग्य है कि इतना बड़ा कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। कन्याओं को हम माता शारदा के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियों के सशक्त करने की जरूरत है इसके लिए सिर्फ कन्या पूजन ही सीमित नहीं है। बेटियों को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान देने की जरूरत है। यह संकल्प के साथ हम हम सभी नवरात्र में देवी पूजन करें।

राज्यपाल ने कन्याओं को पाखरे पांव और किया पूजन

शहर के आजाद पार्क स्थित गयाजी सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन में राज्यपाल ने 11 कन्याओं को पांव पखारते हुए पूजन किया।

कन्याओं को राज्यपाल ने पहले तिलक लगाया, उसके बाद माथे पर चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी ने भी कन्या पूजन किया। वहीं, गयाजी सेवा भारती द्वारा 1001 कन्याओं का पूजन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा चुनाव: 25 प्रतिशत ईवीएम रहेंगे सुरक्षित, सभी डीएम को जून तक करना होगा यह काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी…

4 hours ago

बेहतर प्रशिक्षण व सुविधा मिले तो समस्तीपुर से भी निकलेंगे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर [अविनाश कुमार राय] :- समस्तीपुर जिला खेल…

5 hours ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 11 DCI सहित वाणिज्य विभाग कर्मियों का किया गया तबादला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग…

6 hours ago

बिहार में पकड़ा गया 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी, 2016 में नाभा जेल ब्रेक कर भागा था

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के मोतिहारी से 10 लाख…

6 hours ago

क्राइम मीटिंग में SP ने अपराध पर नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर, गश्ती बढ़ाने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समाहरणालय स्थित सभागार में रविवार को…

6 hours ago

बड़ा रेल हादसा टला: नई दिल्ली- दरभंगा संपर्क क्रांति के इंजन में ड्रिलर घुसने से टैंक लीक; गाजियाबाद से अलीगढ़ तक रिसता रहा डीजल

नई दिल्ली से दरभंगा आ रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में रविवार को बड़ा हादसा…

7 hours ago