Bihar

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म; 14 एजेंडों पर लगी मुहर

मंगलवार को पटना सचिवालय में बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए। कैबिनेट मीटिंग में गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े विकास के कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगा दी गई।

कैबिनेट की मीटिंग में पैक्स व्यापार मंडल और सहकारी संस्थाओं को सीएमआर चावल की आपूर्ति के आधार पर पूर्व से देय प्रबंधकीय अनुदान राशि को खरीफ विपणन मौसम 2022-2023 से 10 रुपए क्विंटल से बढ़ाकर प्रोत्साहन स्वरूप 30 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर 30 रुपए, प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक 25 रुपए इसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रबंधकीय अनुदान की राशि स्वीकृति का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

इसके अलावे जेलों में बंद मानसिक बीमार कैदियों को विशेष चिकित्सा सुविधा देने के लिए आठ केंद्रीय कराओ में मनोचिकित्सक के 8 पद सृजन को पास कर दिया गया।

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्विद्यालय के प्रथम परिनियम को स्वीकृति दी गयी है। कैबिनेट बैठक में जल संसाधन विभाग के सात सिंचाई अंचल पदाधिकारी का बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि के पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन की स्वीकृति दी गई।

सरकार द्वारा राज्य के मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक सिविल विमानन निदेशालय के.शिव प्रकाश को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके रियारमेंट की तिथि 31 अक्टूबर 2023 के बाद इस पद पर संविदा के आधार पर अगले 1 वर्ष या नियमित पदस्थापन नियोजन होने तक नियोजन करने को मंजूरी दी गई। बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन को मंजूरी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा पूसा में निःशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत…

21 minutes ago

बिथान के नए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- बिथान थाना में रविवार को पुलिस…

1 hour ago

समस्तीपुर में नीट यूजी की परीक्षा में 114 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश…

2 hours ago

नाबालिग के अगवा मामले में मुफस्सिल थाने पर संदिग्ध युवक से SP ने की पूछताछ, SIT का किया गठन, कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र…

10 hours ago

कल्याणपुर से अपहृत किशोर का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, मां के आवेदन पर 5 नामजद व 1 अज्ञात पर मामला दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव…

10 hours ago

समस्तीपुर: संविदा पर बहाल पुलिस चालक 15 मई तक स्थायी रूप से होंगे नियुक्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पुलिस विभाग में संविदा पर बहाल…

11 hours ago