बिहार के कांग्रेस विधायक के घर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मामला नवादा जिला के हिसुआ अंतर्गत नरहट का है जहां की विधायक नीतू सिंह के घर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान पियूष सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के द्वारा FSL और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। विधायक का कहना है कि 25 अक्टूबर से उनका आवास खाली पड़ा था और उसमें विधायक नीतू सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
हत्या का आरोप विधायक के संबंधी पर
परिजनों का कहना है कि नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का संयुक्त परिवार है और लाश उनकी गोतनी जो कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद आभा सिंह हैं, उनके आवास से बरामद हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय युवक पियुष सिंह के रूप में की गई है, जो रिश्ते में आभा सिंह का जाउत लगता है। परिजनों ने हत्या का आरोप आभा सिंह के बेटे गोलू सिंह पर लगाया है।
विधायक के रिश्तेदार के घर से शव बरामद
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे के बाद पीयूष सिंह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह के बेटे गोलू सिंह से मिलने उसके घर पर गया था। शनिवार तक गोलू सिंह जब घर वापस नहीं आया तब परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी पियूष का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। खोजने के दौरान किसी ने बताया कि पियूष गोलू से मिलने उसके घर गया था। इस जानकारी के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना नरहट थाने को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिंह के घर के एक कमरे का ताला तोड़ दिया, जहां पुलिस को खून से लथपथ एक लाश मिली। परिजनों ने लाश की पहचान पीयूष सिंह के रूप में की।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि नरहट पुलिस ने शनिवार की शाम लगभग 4 बजे कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के आवास पर लाश होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, जहां तलाशी के दौरान गोलू सिंह के कमरे से पियूष सिंह का शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम और एफएससीएल की टीम को भी बुलाया गया। घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर 134वीं…
समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैता बस्तरी के शिक्षकों ने हेडमास्टर अरविन्द कुमार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर में गर्भवती महिला को ससुराल…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव…