Bihar

बिहार में झमाझम बारिश का दौर थमा, इस तारीख से होने वाली है मॉनसून की विदाई

बिहार में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। अब मॉनसून की विदाई का समय आ गया है। राज्य में बारिश की गतिविधियां शुक्रवार से कम हो जाएंगी। बादल छंटेंगे और अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने एक हफ्ते के भीतर राज्य से मॉनसून की विदाई होने के आसार जताए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार और सीमांचल के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ठनका गिरने की आशंका जताई है। गुरुवार को भागलपुर, बांका और पूर्णिया जिले में एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसमविदों का अनुमान है कि सूबे से एक हफ्ते बाद मानसून का पलायन हो जाएगा। मानसून की विदाई की संभावित तिथि 12 से 15 अक्टूबर के बीच है। इस बीच देश के कई राज्यों से मॉनसून के लौटने का सिलसिला जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गांगेय पश्चिमी बंगाल और इसके आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भागों के जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। सात अक्टूबर को उत्तर बिहार की ओर आंशिक बारिश की स्थिति बनेगी।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शुक्रवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण व जोखिम से बचाव की दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार…

2 घंटे ago

बिहार: नदी किनारे मिलने गए प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, फिर जबरन कराई शादी

बिहार के जमुई में आधी रात को क्यूल नदी के किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे…

2 घंटे ago

बीजेपी छोड़ बिहार में नई पार्टी बनाएंगे RCP SINGH, पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से थे नाराज

बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सियासी गलियारों में उथल-पुथल…

3 घंटे ago

अब तो लड़कों के साथ भी लव जिहाद हो रहा, थूक जिहाद भी देख लिया; बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा…

4 घंटे ago

दिवाली में इन 4 जिलों के लोग नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, सरकार ने लगाई रोक

इस बार दिवाली में बिहार में पटाखे पर पाबंदी लगा दी गयी है. हालांकि यह…

5 घंटे ago

‘अवैध शराब बनाने वाले को उम्रकैद, सभी अधिकारी बर्खास्त होंगे’; पप्पू यादव का वादा

बिहार में अवैध शराब से लगातार हो रही मौतों के बीच पप्पू यादव ने वादा…

5 घंटे ago