समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: बिहार के कई नामी कोचिंग संस्थान EOU के रडार पर, 23 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में पटना समेत अन्य शहरों के कुछ चुनिंदा कोचिंग संचालक भी संदेह के घेरे में हैं। इनकी संलिप्तता की भी जांच ईओयू करर रही है। इसमें कोचिंग संस्थानों की गतिविधि से जुड़े मामलों की सघन जांच चल रही है। इस मामले की जांच ईओयू के डीआईजी एमएस ढिल्लों की अध्यक्षता में गठित 23 सदस्यीय टीम कर रही है। डीआईजी ने 17 अक्टूबर को ईओयू के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इससे संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में कुछ संगठित गिरोह के संलिप्त होने साक्ष्य मिले हैं।

इस बिन्दु पर जांच चल रही है। इससे पहले की प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न-पत्र आउट करने वाले जितने भी पूराने सेटर गिरोह सक्रिय थे, उनकी भी जानकारी ली जा रही है। वर्तमान में इनकी गतिविधियां क्या हैं, इसकी अलग से जांच एक टीम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

IMG 20220723 WA0098

21000 कांस्टेबल भर्ती का परीक्षा से पहले पेपर लीक:

आपको बता दें कि राज्य में पुलिस कांस्टेबल के करीब 21000 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी जिसमें परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय चयन पर्ष (कांस्टेबल भर्ती) ने एक अक्टूबर की परीक्षा रद्द करने और आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया था। बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए गया को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

कांस्टेबल भर्ती की नई परीक्षा डेट जल्द:

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (CSBC Constable Exam) 2023 की नई तिथियां जल्द घोषित की जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि रद्द हुई कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 01 अक्टूबर 2023, रविवार, 7 अक्टूबर, और 15 अक्टूबर 2023 को दो-दो पालियों में होना था। लेकिन 01 अक्टूबर 2023 को पेपर लीक के चलते परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई थीं। उम्मीद है कि सीएसबीसी की ओर से जल्द ही नई परीक्षा तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230818 WA0018 02FB IMG 1697704351245IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01