Bihar

बिहार में लव मैरिज करने की मिली खौफनाक सजा, प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा; सिर मुंडाया, गांव में नहीं लौटने का जारी किया फरमान

बिहार के गया में प्रेमी युगल ने शादी रचाई तो इससे गांव की भीड़ को ऐतराज हो गया। भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और भरे समाज के बीच दोनों के बाल काट दिए। इस दौरान गांव में नहीं लौटने का फरमान भी जारी कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता लड़की के द्वारा आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गया के आमस थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना गया के आमस थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि आमस थाना के बेल बीघा गांव में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। बिल बीघा गांव के कारू रिकियासन की 19 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी और सलैया थाना के अररूआ गांव के 23 वर्षी धर्मेंद्र रिकियासन को एक-दूसरे से प्रेम हो गया था। प्रेम प्रसंग कुछ दिनों तक चला और फिर दोनों ने बलियारी देवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

प्रेमी युगल को पड़कर कटवा दिए बाल

प्रेमी युगल की यह शादी ग्रामीणों को रास नहीं आई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और दोनों के बाल कटवा दिए। भरी भीड़ में दोनों की काफी फजीहत की।

भीड़ ने कहा- सुन लो भाइयों.. यह लड़की अब गांव नहीं आएगी

प्रेमी युगल एक ही समुदाय के बताए जाते हैं। लेकिन फिर भी ग्रामीणों को इस शादी पर आपत्ति थी। यही वजह रही कि प्रेमी युगल को भरी भीड़ के बीच उनके बाल काट दिए गए।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग कहते हुए सुनाई दे रहे है कि, सुन लो भाइयों.. यह लड़की अब गांव कभी नहीं लौटेगी, यदि लौटी तो उसके पिता को भी सजा दी जाएगी।

लड़की के दुपट्टे से दोनों के बांध दिए थे हाथ

लड़की के दुपट्टे से ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों के हाथ बांध दिए थे। भरी भीड़ के बीच प्रेमी युगल की काफी फजीहत करते रहे। बाल काटने के बाद भीड़ ने प्रेमी को प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरने को भी कहा। भीड़ के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी। इसके बाद दोनों को गांव से निकाल दिया गया।

मारपीट करने, जान मारने की धमकी का आरोप

इस घटना के बाद आहत पीड़िता लड़की के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है और तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बताया जाता है कि पीड़िता लड़की के द्वारा महेंद्र मांझी, प्रकाश भुुइया, धनंजय कुमार समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, फिलहाल आमस थाना की पुलिस के संरक्षण में प्रेमी युगल है।

इस तरह की घटना करने वालों को किया गया है गिरफ्तार-थानाध्यक्ष

वहीं, इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल के साथ मारपीट करने और भीड़ लगाकर फजीहत करने की घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े को सुरक्षित थाना में लाया गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक…

14 minutes ago

बिहार: पेपर अपडेट नहीं तो गाड़ी लेकर ना निकलें, टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का ऑटोमैटिक जुर्माना

अगर आपकी गाड़ी के कागजात अपडेट नहीं हैं तो हाइवे पर निकलने से पहले एक…

2 hours ago

समस्तीपुर में डिप्टी सीएम ने कहा- “जाति की नहीं विकास की राजनीति चलेगी”, महागठबंधन पर भी साधा निशाना

समस्तीपुर : बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस…

3 hours ago

समस्तीपुर में लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, पिता बोले- दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने कर दी ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया…

4 hours ago

समस्तीपुर SP ने जनता दरबार में 22 मामलों कि सुनवाई की, प्रत्येक कार्यदिवस पर होता है जनता दरबार का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा द्वारा प्रत्येक…

5 hours ago

समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन…

5 hours ago