समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘अब मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू कहना चाहिए’, बोले Giriraj Singh – इस बार नालंदा समेत पूरे बिहार में खड़ी हो जाएगा खटिया

नीतीश कुमार खुद अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इनके लिए एक कहावत है- चलनी दूसे सूप को जिसमें खुद 72 छेद। यह बस ढकोसला करना जानते हैं। इसके अलावा इनसे कुछ नहीं होता है। नीतीश कुमार जातीय जनगणना किया तो हिंदू को अपमानति किया, मुसलामानों को एकसाथ 18 % दिखाया। जात के नाम पर आरक्षण भी दे रहे हैं। इससे पहले तुगलकी फरमान रक्षाबंधन में लाए अब दुर्गापूजा में लाया। उस समय भी हिंदू ने दिखा दिया। स्कूल में मुस्लिम गए हिंदू नहीं गया। अब ये मोहम्मद साहब फिर लाये हैं तुगलकी फरमान। यह बातें भाजपा के बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री से जब यह सवाल किया गया कि बिहार में टीचरों की ट्रेनिंग दुर्गापूजा में दिया जा रहा है। इसको लेकर आपका क्या कहना है तो जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि – ये मोहम्मद साहब फिर लाये हैं तुगलकी फरमान। इससे पहले रक्षाबंधन में लाए थे तो कोई भी हिंदू स्कूल नहीं गया, अब दुर्गापूजा के समय ला रहे हैं। इसका जल्द ही जवाब माता रानी खुद देंगी।

IMG 20220723 WA0098

गिरिराज सिंह ने कहा कि – मोहम्मद साहब अगर आप में ताकत है तो जुम्मा के दिन कोई ऐसा तुगलकी फरमान ला देते। साहब आप मस्जिद को एक करोड़ दें बिहारशरीफ में। हिन्दू के संपत्ति जले बिहारशरीफ में तो एक लाख। आपके तुगलकी फरमान डीजे नहीं चलेगा। ये पकिस्तान है जो नहीं चलेगा। आप कब तक इस तरह की राजनीति करते रहोगे। जिस दिन हिन्दू एकजुट हो गया तो आपका खटिया खड़ा हो जाएगा। इस बार आपका नालंदा में खटिया खड़ा होगा। ये मोहम्मद साहब लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों हैं।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01