Bihar

बिहार में बीडीओ के घर और ससुराल में निगरानी का छापा, मिला एक किलो सोना

बिहार के सारण जिले के तरैया में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात कृष्ण कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में एक किलोग्राम सोने के गहने और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह पर आय से 85 फीसदी ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को सारण और वैशालि जिले में स्थित बीडीओ के तरैया प्रखंड कार्यालय, मढौरा स्थित घर और हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में एक साथ छापेमारी की।

निगरानी थाना पटना में 30 अक्टूबर को बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने तरैया में बीडीओ कार्यालय में छापेमारी की। बताया जाता है कि वहां टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। प्रखंड कार्यालय में निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक अपने पदाधिकारियों के साथ करीब साढ़े 9 बजे पहुंच गए। उन्होंने प्रखंड के प्रधान लिपिक को साथ लिया और बीडीओ के मढौरा स्थित आवास पर छापेमारी की।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

करीब साढ़े 11 बजे बीडीओ कार्यालय पहुंची और वहां रखी दो अलमारियों का ताला तोड़वा दिया। अलमारियों को टीम के सदस्यों द्वारा बारीकी से खंगाला गया। तलाशी के बाद निगरानी टीम के प्रभारी सत्यकाम ने बताया कि निगरानी थाना में दो दिनों पहले 30 अक्टूबर को तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीम करीब दो बजे लौट गई।

मुझे फंसाया गया : बीडीओ

बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वे छापेमारी के दौरान अनुपस्थित थे। उनपर गलत आरोप लगाकर फंसाया गया है। जांच में वह निगरानी टीम का सहयोग करेंगे।

बता दें कि तरैया बीडीओ के कार्यालय में जरूरी जांच के लिए निगरानी टीम के आग्रह पर मढौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की। हाजीपुर नगर थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित बीडीओ के ससुराल में भी छापेमारी हुई। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 65 लाख रुपए दिखाया गया है, जिसमें आय से 87 अधिक है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवा जदयू के विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए बैजनाथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के भुसवर पंचायत…

5 hours ago

विभूतिपुर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति कि बैठक की आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- मंगलवार को प्रखंड स्तरीय…

5 hours ago

जनसंवाद कार्यक्रम में विभूतिपुर विधायक ने सुनी लोगों की समस्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- स्थानीय विधायक अजय कुमार…

5 hours ago

विभूतिपुर में अलग-अलग गांव से दो लड़की का कथित अपहरण ! प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में…

5 hours ago

गन्ना किसानों को मिलेगी नई ताकत, समस्तीपुर के पूसा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, खेतिहरों को होगा फायदा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर के पूसा में जल्द ही…

6 hours ago

विभूतिपुर में बिजली विभाग के नाराज रवैया से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइनमैन को बनाया बंधक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

6 hours ago