समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के छपरा में बड़ा हादसा: गायत्री यज्ञ स्थल पर भगदड़, भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत; तीन लोग घायल

बिहार के छपरा में शुक्रवार सुबह गायत्री महायत्र स्थल पर दुखद हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। परसा के मस्ती चक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने आईं दो महिलाओं की भीड़ में दब कर मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं। तभी भगदड़ मचने से महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और उनकी सांसें थम गईं। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थीं।

जानकारी के मुताबिक सारण जिले के परसा में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह यज्ञ स्थल का मुख्य द्वार बंद था। गेट के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और गेट खुलने का इंतजार कर रही थी। जब यज्ञ स्थल का गेट खुला तो अंदर घुसने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ लोग नीचे गिर गए। भीड़ में दबकर दो महिलाओं की जान चली गई।

IMG 20231027 WA0021

मृतकों में औरंगाबाद ज़िले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का बिगहा निवासी राम प्यारे राम की पत्नी 70 वर्षीय राम कलियां देवी और कनाप गांव निवासी मोती बैठा की पत्नी 62 वर्षीय पार्वती देवी शामिल है। घटना की जानकारी के बाद परिजन परेशान हैं।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

इससे पहले गोपालगंज में भी दुर्गा पूजा मेले के दौरान ऐसा हादसा हुआ था। 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। इससे भीड़ में दबकर दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। हालांकि बाद में गोपालगंज जिला प्रशासन ने एहतियात तौर पर पूजा पंडाल पर भीड़ को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231026 WA0072IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02