समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन, ‘देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के लगे नारे

देश का नेता कैसा हो…नीतीश कुमार जैसा हो- जब भी इस तरह की नारेबाजी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने होती है, वह इसे रोकते दिखे हैं। 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटना में देशभर के भाजपा-विरोधी दलों की बैठक बुलाने के पहले सीएम ने बाकायदा इसपर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, अब वह ऐसी नारेबाजी की गूंज को या तो नजरअंदाज कर रहे हैं या रोक नहीं रहे हैं।

गुरुवार को गृह जिला नालंदा के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जरासंध के अखाड़ा में थे। उन्हें गदा भेंट की गई। सीएम के गदा उठाने से पहले भी और इसके बाद भी ऐसी नारेबाजी होती रही। उन्होंने यहां कोई बात नहीं की, लेकिन किसी को ऐसी नारेबाजी से मना भी नहीं किया।

IMG 20231027 WA0021

एकदिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के ऐतिहासिक व पवित्र पावन भूमि पर मगध सम्राट जरासंध की स्मृति स्थल पर गुरुवार को जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। मगध साम्राज्य की राजधानी राजगीर में पहली बार राज्य सरकार के द्वारा जरासंध महोत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा किया गया है। 5226 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एकदिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया।

IMG 20231106 WA0030IMG 20230604 105636 460

पीपल वृक्ष के नीचे एक छोटा मंच बनाया गया

नीतीश कुमार द्वारा मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण बाद उनके द्वारा परंपरागत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों के द्वारा मुख्यमंत्री को सम्राट जरासंध की प्रतिमा और गदा भेंट किया गया। राजगीर में बनाये जा रहे जरासंध उद्यान व स्मारक का मुआयना मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

IMG 20231110 WA0063 01

मुख्यमंत्री के आगमन पर राजगीर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समारोह स्थल और निर्माणाधीन जरासंध स्मारक स्थल पर सुरक्षा की व्यापक प्रबंध थे। महोत्सव कार्यक्रम के लिए जरासंध मंदिर के सामने पीपल वृक्ष के नीचे एक छोटा मंच बनाया गया है। मंच के सामने दर्शकों को बैठने के लिए पंडाल बनाया गया है।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080Samastipur Town 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02