समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: रक्षक बना भक्षक, पॉलिटेक्निक की छात्रा से लॉज में दुष्कर्म, गार्ड ने किया गंदा काम; गिरफ्तार

बिहार के वैशाली में एक पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। लॉज में रहने वाली छात्रा के साथ उसके गार्ड ने ही दुष्कर्म किया। दीपावली की छुट्टी पर लॉज खाली हो रहा था इसका फायदा उठाकर आरोपी गार्ड ने उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला वैशाली के बेलसर ओपी क्षेत्र का है। पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया है कि कॉलेज के पास स्थित लॉज में कई लड़कियां रह कर पढ़ाई करती हैं। दिवाली की छुट्टी हो गई तो छात्राएं अपने घर जा रही थीं। पीड़िता भी अपने घर जाने वाली थी लेकिन शाम हो जाने के कारण ठहर गई। गुरुवार की रात लॉज के गार्ड मोहम्मद हकीम ने उसके साथ रेप किया।

IMG 20231027 WA0021

पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह अपने कमरे में अकेली। बहाना बनाकर वह अंदर घुस आया और जबरदस्ती की। शोर मचाने पर उसने पिटाई भी कर दी। बताया कि गार्ड मोहम्मद हकीम शातिर किस्म का इंसान है। वह कॉलेज की आने लड़कियों पर भी गंदी नजर रखता है और उन्हें छेड़ता रहता है। बेसलसर ओपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो लड़कियां सामने आएंगी उन सबका बयान दर्ज किया जाएगा।

IMG 20231106 WA0030IMG 20230604 105636 460

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन छात्रा की मदद कर रहा है। छात्रा काफी डरी हुई है। वह आगे पढ़ने के लिए भी मना कर रही है। पुलिस ने उसे आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रा अपने घर लौट चुकी है। परिजनो की ओर से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231026 WA0072Samastipur Town 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02