Bihar

बिहार के 31 अपराधियों पर इनाम की घोषणा, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 से 3 लाख तक; STF ने रखी ये शर्त

एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने राज्य के 31 कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की विस्तृत सूची जारी की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि की भी घोषणा की है। इनमें 15 अपराधियों पर 3 लाख रुपये, 12 पर 2 लाख और 4 पर 1 लाख रुपये तय किया गया है। सबसे ज्यादा 8 अपराधी वैशाली जिला के हैं। जबकि बेगूसराय के 6 और औरंगाबाद के अपराधी शामिल हैं। इस फेहरिस्त में 6 कुख्यात नक्सली शामिल हैं। इन अपराधियों की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

इस लिस्ट में एक अपहृत का भी नाम शामिल हैं। इनका नाम विनायक कुमार है। इन्हें वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र के बुद्धा कॉलोनी अदलवाड़ी मोहल्ला के वार्ड नं-3 से अगवा किया गया था। इनका कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है। एसटीएफ के एडीजी सुशील खोपड़े ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। उनके अनुसार, इन अपराधियों की सूचना या इससे जुड़ी कोई अहम जानकारी देने वालों को यह इनाम दिया जाएगा।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

इन जानकारियों के आधार पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी हो सके। घोषित इन पुरस्कारों की वैधता अवधि दो वर्ष की होगी। यह इनाम किसी आम व्यक्ति के साथ ही किसी पुलिस कर्मी को भी दिया जा सकता है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद ये अपराधी लगातार फरार चल रहे हैं।

कुख्यात 6 नक्सलियों में 5 औरंगाबाद जिले और 1 जमुई से संबंधित हैं। इन सभी पर 3 लाख रुपये का इनाम है। इसमें कुख्यात नक्सली कमांडर नंदलाल यादव उर्फ नितेशजी उर्फ इरफान भी शामिल है। वह गया जिला के मैगरा थाना के तारवाडीह का रहने वाला है। उस पर 27 कांड दर्ज हैं। इसके बाद राजेंद्र यादव उर्फ विवेक उर्फ ब्रेक 30 नक्सली वारदातों में नामजद है। इस पर एसटीएफ ने पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अब राशि बढ़ाकर 3 लाख कर दी गई है। वह गया जिला के कोठी थाना के कनरगढ़ टोला का रहने वाला है। सीताराम रजवार उर्फ रमनजी पर पहले से 1 लाख रुपये इनाम घोषित है। इसे भी बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है।

वैशाली का राज विवेक उर्फ विवेक उर्फ फिरंगी, राकेश कुमार उर्फ छोटु, दिल्ली कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ दिलीप कुशवाहा, रवि सहनी, आलोक सिंह उर्फ आलोक कुमार, विकास महतो उर्फ जॉन राईट, राजू पटेल उर्फ राजू सिंह एवं इंद्रसेन कुमार। बेगूसराय का नगीना महतो उर्फ नागो महतो, सुधीर सिंह उर्फ लंबुआ, शशि ठाकुर, नितीश कुमार, महेश महतो एवं गंगा महतो। मधेपुरा का जनेश्वर यादव, प्रमोद यादव, गोपालगंज का मनीष कुशवाहा, नवादा का छोटू यादव उर्फ विनय यादव, शिवहर का विशाल झा उर्फ राजा, भोजपुर का दीपक पांडेय एवं सलीम मियां उर्फ मुन्ना, सीवान का गोलू सिंह, गया का बैजनाथ मांझी शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में NH-28 पर भीषण हादसे में बाइक के उड़े परखचे, पॉलिटेक्निक के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौ’त

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक बार फिर से…

3 hours ago

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौ’त, कल निर्माणाधीन ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन में काम करने के दौरान बेकाबू हाईवा ने मार दी थी ठोकर

समस्तीपुर/ताजपुर : निर्माणाधीन ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन पर हाईवा से कुचलकर घायल हुए मजदूर की इलाके…

4 hours ago

समस्तीपुर से दरभंगा बारात गये नाबालिग की ह’त्या, खेत में मिला शव, परिजनों ने गांव वालों पर लगाया आरोप

समस्तीपुर : दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या…

4 hours ago

समस्तीपुर: चलती टोटो से गिरी महिला को विपरित दिशा से आ रहे हाइवा ने कुचला, मौ’त

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र…

4 hours ago

हाजीपुर में बेकाबू पिकअप का कहर, पांच को रौंदा, एक की मौत; भीड़ ने गाड़ी को फूंक डाला

बिहार के वैशाली में गुरुवार को बेलगाम पिकअप वाहन ने कहर ढाया। गाड़ी के ड्राइवर…

6 hours ago

मेरी सोच पापा से अलग, चिराग ने फिर छेड़ा बिहार वाला राग; नीतीश को RJD-कांग्रेस ने किया सावधान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र…

7 hours ago