समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: शादी के अगले दिन बहू ने ससुराल की छत से लगा दी छलांग, बोली- मुझे प्रेमी के साथ रहना; ससुराल में रहने से इंकार

बिहार के जहानाबाद में एक नई नवेली दुल्हन का हैरत अंगेज कारनामा सामने आया है। जिले के मखदुमपुर शहर के डीह मोहल्ला में की इस घटना से लोग हैरान है। शादी के अगले दिन उसने अपने ससुराल के दोमंजिला से छलांग लगा दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। उसके बाद मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। उसके फैसले से दूल्हा और उसका परिवार परेशान हो गया है।

जानकारी के मुताबिक मखदुमपुर के डीह मोहल्ले के एक युवक की शादी पटना जिले के सिगोड़ी गांव में हुई थी। शादी काफी धूमधाम से हुई थी। बहू आने से घर के लोग भी काफी खुश थे। लेकिन दूसरे दिन ही बहू ने ऐसा काम किया जिससे परिवार की खुशियां गम में बदल गई। बहू अपने ससुराल के घर की दूसरी मंजिल पर चली गई और छत से छलांग लगा दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने जल्दी-जल्दी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज से उसकी जान बच गई।

IMG 20231027 WA0021

जब होश आया तो बहू ने नया बखेरा कर दिया। उसने ससुराल में रहने से साफ इन्कार कर दिया। बहू का कहना था कि ससुराल के लोग अच्छे हैं। वह किसी और लड़के से मोहब्बत करती है। उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने कहा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई थी। लेकिन घर के लोगों ने अच्छे इनकम वाले लड़के और अच्छा परिवार के कारण दबाव बनाकर जबरन शादी करा दी।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की के मायके के लोगों को बुलाया गया। दोनों परिवारों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन, लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके वाले नवविवाहिता लड़की को वापस अपने गांव लेकर चले गए।

IMG 20231110 WA0063 01

इधर लड़के के पिता का कहना है कि उन्होंने बेटे का आदर्श विवाह किया था। इस शादी में एक पैसा दहेज नहीं लिया था। अपनी जेब के क्षमता के अनुसार 10 लाख रुपए खर्च कर दिए। शादी के बाद बेटे के अकेले हो जाने से परिवार के लोग काफी दुखी हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से अपने मायके चली गई है। उसके फैसले पर कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि वह बालिग है। किसी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों परिवारों को उनके घर भेज दिया गया है।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02