Bihar

कश्मीर के पूंछ में बिहार के लाल चंदन कुमार आतंकवादी हमले में हुए शहीद, एक साल पहले ही हुई थी शादी; पूरे गांव में शोक का माहौल

जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में अपने पांच साथियों के साथ बलिदान को प्राप्त हो गए हैं। नवादा की माटी के लाल चंदन कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए तीन अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है।

नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानो में चंदन कुमार दूसरे नंबर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। जबकि एक वर्ष पहले इनकी शादी धूमधाम से हुई थी।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

गुरुवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे

बता दें कि पुंछ जिले में गुरुवार को घने जंगल के बीच से गुजर रहे सेना के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विभूतिपुर में कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- पहलगाम में हुए आतंकी…

5 hours ago

बारात जा रहे लोगों से मारपीट कर किया लूटपाट, वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा…

5 hours ago

स्व. कमलेश के द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 18 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र के लगुनियाँ सुर्य…

5 hours ago

दलसिंहसराय में बस और ट्रक के आमने-सामने टक्कर में जख्मी हुए ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28…

6 hours ago

अनूठी पहल: बेटी की शादी में ऑक्सीजन मैन राजेश सुमन ने भेंट किया पौधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर निवासी…

6 hours ago

समस्तीपुर नगर थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला बैरक का एसपी ने किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना परिसर में बन रहे…

6 hours ago