समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में भी दिखेगा मिचौंग चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर IMD का अलर्ट

चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से बिहार में बारिश की परिस्थितियां बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रोहतास, अरवल, गया, लखीसराय, बांका और मुंगेर समेत राज्य के तेरह दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह के समय राज्य के अधिकतर हिस्सों में कुहासा छाये रहने का पूर्वानुमान है।

IMG 20231027 WA0021

7 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में हल्के स्तर का कुहासा और धुंध छाए रहने का अनुमान है। जबकि इस दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। जबकि 5 से 7 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 5 और 6 दिसंबर को रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

वहीं 7 दिसंबर सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपाल समेत उत्तर-पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

IMG 20231110 WA0063 01

सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस
राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 16.1, छपरा का 19, आरा का 16, बक्सर का 15.8, कैमूर का 15.8, औरंगाबाद 15.2, गया का 14.4, शेखपुरा का 14.3, जमुई का 14, बांका का 14.1, कटिहार का 17.3, पूर्णिया का 19.2 और भागलपुर का 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दरभंगा का न्यूनतम तापमान 17.4,सीतामढ़ी का 14.4, मुजफ्फरपुर का 17.7, मोतिहारी का 14.5 , सिवान का 17.0, गोपालगंज का 14.1 और वाल्मीकिनगर का 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

IMG 20230324 WA0187 01

वहीं ,3 दिसंबर को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिसम्बर महीने में यह पटना का अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02