समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

2024 चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी तेज, सम्राट चौधरी ने जारी की 40 लोकसभा प्रभारियों की लिस्ट

बिहार में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर कार्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने शनिवार को प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी की।

बीजेपी ने सुशील चौधरी को उजियारपुर, हरेंद्र सिंह को समस्तीपुर, अखिलेश कुमार सिंह को वाल्मीकिनगर, शैलेंद्र मिश्र को पश्चिम चंपारण, अशोक सहनी को पूर्वी चंपारण, सियाराम शाह को शिवहर और नीरज गुप्ता को झंझारपुर का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सुपौल सीट पर सुनील कुमार, अररिया पर रोहित पांडेय, किशनगंज पर प्रफुल रंजन वर्मा, पूर्णिया पर अभय बर्मन और कटिहार सीट पर विनोद मंडल को लोकसभा प्रभारी बनाया है।

IMG 20231027 WA0021

इसी तरह विजय शंकर चौधरी को मधेपुरा, रत्नेश कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, अनिल मिश्र को वैशाली, उमेश प्रधान को सीवान, संजीत अग्रवाल को हाजीपुर, विकास सिंह को बेगूसराय, कुमार प्रणय को खगड़िया, कुमार राघवेंद्र को नालंदा और राम वीरेंद्र सिंह को पटना साहिब का बीजेपी ने लोकसभा प्रभारी बनाया है।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

बिहार की अन्य लोकसभा सीटों पर बीजेपी के नए प्रभारियों के नाम-

आरा- जीतेंद्र पांडेय
बक्सर- अनिल स्वामी
सासाराम- संजय मेहता
औरंगाबाद- अनिल सिंह
काराकाट- अनिल सिंह
गया- सीडी शर्मा
जहानाबाद- नवीन केसरी
नवादा- सुबोध पासवान
जमुई- रविंद्र सिंह कल्लु
महाराजगंज – शशि रंजन
सारण- अरविंद सिंह
पाटलिपुत्र- कृष्ण मोहन शर्मा
सीतामढ़ी- विवेक कुमार
समस्तीपुर -हरेंद्र सिंह
गोपालगंज- वीरेंद्र कुशवाहा
बांका- सुबोध कुशवाहा
भागलपुर- अर्जुन शर्मा
मधुबनी- अर्जुन सहनी
दरभंगा- उमेश कुशवाहा
मुंगेर – प्रकाश भगत

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02