समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा…क्लास 6-8 तक का रिजल्ट जारी:मैथ्स और साइंस विषय में कुल 11 हजार 359 अभ्यर्थी सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण में क्लास 6 से 8 का रिजल्ट जारी किया गया है। मैथ्स और साइंस विषय में कुल 11 हजार 359 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

सबसे पहले छठी से लेकर 8वीं तक में मैथ और साइंस विषय का एवं हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक पद के लिए कुल 38 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

IMG 20231027 WA0021

BPSC Teacher 2.0 Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC School Teacher/Head Master Competetive Examination Result लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

बीपीएससी अध्यक्ष ने बताया कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती फेज 2 के नतीजे आज से जारी किए जा रहे हैं। कुल 90 नतीजे घोषित होंगे, ऐसे में एक के बाद एक रिजल्ट जारी किया जाएगा।

IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02