समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश कुमार को I-N-D-I-A गठबंधन का बॉस बनाने की मांग, 3 राज्यों में कांग्रेस पिछड़ी तो जदयू ने कसा तंज

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। और कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है। ऐसे में इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने कांग्रेस पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। और जदयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है। और कहा कि याद रहे नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन के सूत्रधार है और वही इस नैया को पार करा सकते है। ऐसे में अब नीतीश के अनुसार ही INDIA गठबंधन को चलना चाहिए। और कांग्रेस पर भी तंज कसा।

निखिल मंडल ने लिखा कि इंडिया गठबंधन को अब आदरणीय नीतीश कुमार जी के अनुसार चलना चाहिए। कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। अब तो कांग्रेस चुनाव भी लड़ ली, रिजल्ट भी सामने है। याद रहे नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार है और वही इस नैया को पार करा सकते है।

IMG 20231027 WA0021

आपको बता दें धीरे-धीरे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं। तेलगांना छोड़ तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। और कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अगली बैठक बुलाई है। जिसमें विपक्षी दलों के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

इससे पहले सीट शेयरिंग को लेकर हो रही देरी पर नीतीश कुमार ने भी नाराजगी जताई थी। और कहा था कि इंडिया गठबंधन के लिए कुछ नहीं हो रहा है। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में व्यस्त है। इंडिया गठबंधन के लिए देश भर के विपक्षी दलों के नेताओं को राजी कर एक मंच पर जुटाना कोई आसान काम नहीं था। नीतीश के इस बयान की दिलाते हुए अब उन्ही की पार्टी जदयू के प्रदेश महासचिव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए नसीहत दी है।

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231101 WA0035 01Samastipur Town 01IMG 20230818 WA0018 02