समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

कोरोना को लेकर अलर्ट हुई बिहार सरकार, नीतीश-तेजस्वी ने की हाई लेबल मीटिंग; दिये ये निर्देश

देश में कोरोना के नए वेरियंट के सामने आने के बाद संक्रिमित मरिजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को एडवाइजरी जारी की है और लगातार बैठकें कर हालात की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। बिहार में भी कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेबल बैठक की है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ सभी बड़े पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20231027 WA0021

इस दौरान सीएम नीतीश ने कोरोना के ताजा हालात की जानकारी ली और विषम परिस्थितियों में इससे कैसे निपटा जाए इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

बता दें कि राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। एक मरीज के सैंपल की जांच आइजीआइएमएस में और दूसरे के सैंपल की जांच इएसआइसी अस्पताल, बिहटा में की गयी है। बुधवार को राज्य भर में 2600 सैंपलों की जांच की गयी है।  IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02