समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बिरौली पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन जागरूकता कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रधानाध्यापक डॉ. टीऐन शर्मा, अमित कुमार, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी, हस्तकला सेवा केंद्र, कार्यालय विकाश आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, प्रेरक वक्ता कुंदन कुमार राय, आर्ट टीचर राजेश रंजन व अन्य शिक्षकगण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो के बीच कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बच्चो को अपनी कला के प्रति आकर्षण पैदा करना, कला के माध्यम से स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देना है। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक ने बताया की कला के माध्यम से रोजगार के साथ साथ प्रतिष्ठा एव पहचान भी बढ़ती है। आप बच्चो से निवेदन है कि पढ़ाई के साथ ही हस्तकला को भी अपनाए एवं इसे सीखने एव समझने का भी प्रयास करें।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

वहीं अपने संबोधन में अमित कुमार, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि हमारी विभाग भी चाहती है की बच्चो में हस्तकला के प्रति जागरूकता, रुचि पैदा करना, एव अपनी हस्तकला को पहचान दिलाने के लिए इस तरह का कार्यक्रम देश के विभिन्न भागों में किया जाता हैं। यूथ मोटिवेटर कुंदन कुमार ने कहा कि यह भारत सरकार का यह तीन दिवसीय कार्यक्रम बच्चों को ना केवल कला के प्रति रुचि उत्पन्न करेगा। बल्कि उनको स्वरोज़गार के प्रति प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सभी राज्य पुरस्कर विजेता बच्चों का मार्ग दर्शन कर रहे है जिसके कारण बैचों में अत्यधिक उत्साह है।

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

Samastipur Town 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150