Bihar

अगले 20 साल में ना धन बचेगा ना धर्म; अब मदरसे को लेकर आगबबूला हुए गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में अवैध मदरसों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में अवैध रूप से मस्जिद और मदरसे संचालित हो रहे हैं। खासकर सीमांचल के इलाकों में पीएफआई अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इससे देश को खतरा है। नीतीश सरकार अवैध मदरसों पर तुरंत रोक लगाए। नहीं तो अगले 20 साल में बिहार के लोगों का ना धर्म बचेगा और ना ही धन।

केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर मदरसों पर रोक लगाने की मांग की। गिरिराज ने कहा कि बिहार बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा इलाका है। बॉर्डर पर सुरक्षा बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है। सीमाई इलाकों में पीएफआई सक्रिय है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

उन्होंने कहा कि बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 फीसदी है। यहां मौजूद अवैध मदरसे तुरंत बंद होने चाहिए। अवैध मदरसों को बंद करके वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू की जाए। गिरिराज ने आरोप लगाए कि वोट के लालच में नीतीश कुमार बिहार और देश के खतरे पर भी विचार करें। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले 20 सालों में धर्म और धन भी खतरे में पड़ जाएगा। इसके दोषी नीतीश और लालू यादव होंगे। मुख्यमंत्री को तुष्टीकरण की निद्रा से उठना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए असम सरकार ने राजू सहनी को किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से…

12 minutes ago

कर्पूरीग्राम में बंद घर से नगद समेत लाखों के गहने की चोरी, घर बंद कर सभी गये थे देवघर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के कोण वाजितपुर गांव…

1 hour ago

कल बिहार आयेंगे PM मोदी,लेकिन ना कोई सम्मान समारोह होगा ना स्वागत; देश को दे सकते हैं कोई बड़ा संदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी रीएग्जाम की याचिका खारिज की, ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए अभ्यर्थी

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की…

4 hours ago

रोसड़ा की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने UPSC में लाया 105वां रैंक, क्षेत्र का नाम किया रौशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली…

4 hours ago

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले IB अधिकारी मनीष रंजन की हत्या, पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मंगलवार को बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इस…

7 hours ago