समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में आज होगा खेला! नीतीश देंगे इस्तीफा, नई सरकार का पेश करेंगे दावा, बैठकों का दौैर जारी

भाजपा आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई और इसमें सभी नेताओं को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय की जानकारी दी गई। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो रविवार की सुबह नौ बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। सुबह दस बजे पार्टी के सभी विधायकों को भी बुला लिया गया है।

वहीं, सुबह दस बजे से जदयू विधानमंडल दल की बैठक भी रखी गई है, जिसमें नीतीश कुमार पार्टी नेताओं को अपने निर्णय से अवगत करायेंगे। इस बैठक में साढ़े दस बजे के बाद भाजपा के विधायक जुड़ेंगे तथा यह बैठक एनडीए विधायक दल की बैठक में तब्दील हो जाएगी। भाजपा की ओर से राजभवन को नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित होने वाली नई सरकार को समर्थन का पत्र सौंपा जाना लगभग तय माना जा रहा है। नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपकर नई सरकार के गठन का दावा पेश कर सकते हैं।

IMG 20231027 WA0021

ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 9वीं बार शपथ ग्रहण रविवार को ही आयोजित हो सकता है। मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण में गृहमंत्री अमित शाह या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की चर्चा है।

Repblic day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

साल 2020 के चुनाव में भाजपा के साथ जीतकर आए नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ में तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को इस सरकार ने अपने कार्यकाल के 536 दिन पूरे किये।

IMG 20240103 WA0099 01

जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया। त्यागी ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के भी टूटने के आसार हैं। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में इंडिया में शामिल दलों का गठबंधन लगभग खत्म हो चुका है।

IMG 20240115 WA0021 01

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जिस लक्ष्य और इरादे के साथ गैर कांग्रेसी दलों को कांग्रेस के साथ लाने में सफल रहे थे, उसका अब कोई औचित्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश को कभी भी गठबंधन में पद की कोई लालसा नहीं रही, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े ने बार-बार उनका अपमान किया।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20230818 WA0018 02