Bihar

सीएम नीतीश बनाएंगे नया रिकॉर्ड; आज गांधी मैदान में देंगे 26 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

पटना समेत राज्य के 25 जिलों में शनिवार को शिक्षक नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम होंगे। पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 16 जिलों के 26 हजार से अधिक शिक्षक आकर औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न तीन बजे बिहार लोक सेवा आयोग से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे।

गांधी मैदान में नियुक्ति-पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 652 बसों से शिक्षकों को गांधी मैदान लाया जाएगा। जिसके लिए गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सौ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में 73 हजार शिक्षकों की संबधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है। पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी साथ में औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिये जाएंगे।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

पहले चरण के शिक्षकों को दो नवंबर 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। 70 दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है। पहले चरण के सफल शिक्षकों को दो नवंबर, 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। इसके एक लाख दो हजार शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। इस बार भी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही दूसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा के पूरक रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है।

गांधी मैदान में सभी गेट पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेख्रार सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी नियंत्रण कक्ष, अस्थायी थाना, मेडिकल टीम, वाटर एटीएम भी रहेगा। डीएम ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में साढ़े तीन सौ बसें लगेंगी। जेपी गंगा पथ पर भी पार्किंग की व्यवस्था है। गांधी मैदान के चारों ओर एंबुलेंस रहेगी। गेट नंबर 10 से वाहनों का प्रवेश होगा। गेट नंबर चार एवं पांच से लोग पैदल अंदर जाएंगे।

मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर 13 से प्रवेश करने की व्यवस्था रखी गई है। प्रवेश के लिए शिक्षकों को पास दिया गया है। पास नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा और पूर्वी चंपारण से नव चयनित शिक्षक आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुधपुरा चैती दुर्गा स्थान के पास दो बाइक की टक्कर में चार ज’ख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा चैती…

2 hours ago

दलसिंहसराय में अगलगी की घटना में घर में सो रहे दो मासूम की जलकर हुई मौ’त, परिजनों में मचा कोह’राम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय में रविवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

हसनपुर थाने की पुलिस ने शासन गांव में लोडेड देशी कट्टा के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर थाने की पुलिस ने शासन…

8 hours ago

पटना मे वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय…

8 hours ago

बिहार: थाने से महिला दारोगा और दो ASI ने चोरी की शराब, हुए निलंबित

बिहार में एक थाने की पुलिस ही चोर बन गई। ऐसे में सवाल ये है…

10 hours ago

विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की पार्टी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, गठबंधन में स्वतंत्र पहचान पर अड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार में इसी साल के अंत में होने…

10 hours ago