समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के चार लोगों को मिला है भारत रत्न, जानिए भारत में अब तक कितने लोगों को मिला है यह सर्वोच्च सम्मान

भारत रत्न का सफर 70 वर्षों का है। पहली बार 1954 में भारत रत्न पुरस्कार दिए गए थे। तब से अब तक बीते 70 सालों में केवल 49 हस्तियों को ही देश का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न मिला है। बिहार के लिए यह भी गौरव की बात है कि बिहार के चार लोगों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है।

यूं तो पहली बार 1954 में तीन शख्सितयों, भारत के गर्वनर जनरल रहे सी राजगोपालाचारी, देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक सीवी रमण को भारत रत्न दिया गया, मगर बिहार से पहला भारत रत्न सम्मान 1962 में मिला। बिहार के जीरादेई में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान दिया गया।

IMG 20231027 WA0021

इसके बाद 1999 में स्वतंत्रता सेनानी और आपातकाल के हीरो जयप्रकाश नारायण को भारत रत्न सम्मान दिया गया।

बिहार के लिए खुशी का मौका अगले दो साल में ही आ गया जब मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान को भारत रत्न देने की घोषणा हुई। हालांकि, तकनीकी रूप से उन्हें उत्तर प्रदेश कोटे से सम्मान दिया गया।

IMG 20240101 WA0037 01IMG 20230604 105636 460

बिस्मिल्लाह खान का जन्म बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में हुआ था। बाद में वह वाराणसी में बस गए मगर बिहार से जुड़ाव बना रहा। बिस्मिल्लाह खान को सम्मान मिलने के 23 साल बाद अब बिहार से एक और हस्ती जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशती पर भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई है।

IMG 20240115 WA0021 01IMG 20240103 WA0099 01

भारत रत्न बिधानचंद्र राय का भी था बिहार कनेक्शन

भारत रत्न पाने वाले एक और हस्ती का बिहार से गहरा नाता रहा। यह शख्सियत प्रसिद्ध डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे बिधानचंद्र राय हैं। यह वहीं बिधानचंद्र राय हैं, जिनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

IMG 20230728 WA0094 01

यह सुखद संयोग है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बिधानचंद्र राय का जन्म पटना के बांकीपुर मोहल्ले में हुआ था। इनका परिवार बंगाल से आकर बिहार में बसा था। इन्होंने पटना कालेजिएट और पटना कॉलेज से पढ़ाई की। बाद में मेडिकल की पढ़ाई के लिए बंगाल चले गए थे।

IMG 20230701 WA0080

हस्ती : सम्मान वर्ष

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद : 1962
  • जयप्रकाश नारायण : 1999
  • बिस्मिल्लाह खान : 2001
  • कर्पूरी ठाकुर : 2024

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230818 WA0018 02