Bihar

महाराष्ट्र में ग्लव्स फैक्ट्री में लगी आग, बिहार के चार मजदूरों की जलकर मौत; तीन एक ही परिवार के

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में संभाजीनगर गांव स्थित ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में आग लगने से मधुबनी के चार मजदूरों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले लोग लदनियां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद मुश्ताक (64) और उनके भतीजे कौशर आजम (29) व मोहम्मद इकबाल (25) तथा बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मोहम्मद मरगूब (35) हैं। कौशर आजम के भाई मोहम्मद इरशाद ने घटना की सूचना स्वजन को दी।

शनिवार देर रात को हुआ यह दर्दनाक हादसा

सभी मजदूर ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में काम करते थे। उसी फैक्ट्री में सोते भी थे। शनिवार की रात करीब 2:15 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में छह लोगों के जलने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अधजले शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

जमानिया में मातमी सन्नाटा

शेख मोहम्मद शहाबुद्दीन के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मरगूब की जलने से मौत के बाद बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमानिया टोले में मातमी सन्नाटा पसरा है। गांव में इस बात की सूचना रविवार की सुबह मिली।

गांव के बिंदेश्वर राम ने बताया कि मरगूब डेढ़ माह पूर्व संभाजीनगर गया था, ताकि घर की माली हालत को सुधार सके। उसे चार साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री है। पत्नी गर्भवती है।

सूचना के अनुसार मरगूब के रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं, जो घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहां से सभी शवों को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

यदि एक माह में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया तो ठेकेदार व पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई, DM का सख्त निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

4 hours ago

समस्तीपुर: गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पति से फोन पर झगड़े के बाद उठाया खौ’फनाक कदम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के लरझाघाट थाना के…

4 hours ago

IPL के दौरान वैभव सूर्यवंशी को क्यों 3-4 दिन तक स्विच ऑफ रखना पड़ा था फोन? द्रविड़ को बताया 500 मिस्ड कॉल का किस्सा

समस्तीपुर का वैभव सूर्यवंशी यानी क्रिकेट की नई सनसनी, नया सितारा। उम्र महज 14 साल…

5 hours ago

बिहार में कांग्रेस बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ते दिन के साथ तेज होती जा…

6 hours ago

बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

बिहारवासियों को अब दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. राज्य की प्रमुख दुग्ध आपूर्ति…

7 hours ago

समस्तीपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौ’त, ट्रक चालक फरार, लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर के वैनी में अल्युमिनियम फैक्ट्री…

9 hours ago