समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश के बिना भी बन सकती है तेजस्वी की सरकार, इस समीकरण से सत्ता पर कर सकते हैं कब्जा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परिवारवाद पर हमला बोलने के बाद महागठबंधन में दरार आ गई है। नीतीश कुमार ने जहां कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है वहीं अब तेजस्वी ने भी मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है।

अब सवाल उठ रहा है कि अगर नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाते हैं तो फिर महागठबंधन सरकार का क्या होगा? क्या तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) फिर से सरकार बनाएंगे? तो चलिए आज की मौजूदा समीकरण से समझने की कोशिश करते हैं कि अगर नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया तब इस परिस्थिति में क्या होगा?

IMG 20231027 WA0021

बिहार विधानसभा कुल 243 सदस्य वाला सदन है। सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत पड़ती है। लालू यादव की आरजेडी 79 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

वहीं बीजेपी 78 विधायकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यानी आरजेडी और भाजपा दोनों अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकती। इसलिए इन दोनों को नीतीश कुमार की जरूरत है।

Repblic day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

तेजस्वी यादव इस तरह से बना सकते हैं सरकार

अब चलिए समझते हैं कि तेजस्वी यादव के पास नीतीश कुमार के बिना सरकार बनाने का मौका कैसे है। तेजस्वी यादव अपनी सरकार कैसे बचा सकते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव की आरजेडी के पास 79 सीटें हैं। फिर महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 विधायक हैं।

IMG 20240103 WA0099 01

अब इन सभी को जोड़ लें तो कुल 114 सीटें हो जाएंगी। अब आरजेडी (RJD) को केवल 8 सीटें चाहिए सरकार बनाने के लिए। यदि आरजेडी, जीतन राम मांझी की पार्टी को मनाने में कामयाब हो जाती है तो फिर फिर 4 सीट और आ जाएंगा। जिससे पार्टी 118 पर पहुंच जाएगी।

IMG 20240115 WA0021 01

इसके बाद अगर ओवैसी की पार्टी का एक विधायक भी समर्थन कर दे तो यह आंकड़ा 119 हो जाएगा। फिर आरजेडी को केवल 3 सीट की जरूरत पड़ेगी। अब यहां से मुश्किलें खड़ी होती हैं। लेकिन इसका भी समाधान हो सकता है।

मान लीजिए अगर बीजेपी और जेडीयू के छह विधायक इस्तीफा दे दें तो बिहार विधानसभा में 237 सीटें बहुमत के लिए चाहिए होगा जिसके बाद तेजस्वी यादव आसानी से सरकार बना लेंगे।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20230818 WA0018 02