Bihar

साल के पहले ही दिन मिली राहत, घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है नई कीमत

हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों (ATF Fuel) में भी बदलाव हुआ है।

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

एविएशन फ्यूल के दाम में भी बदलाव

1 जनवरी, 2024 से एयरलाइंस में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों (ATF Price) में भी बदलाव हुआ है। अब दिल्ली में एटीएफ की नई कीमत 1,01,993.17 रुपये/Kl हो गई है। कोलकाता में यह कीमत 1,10,962.83 रुपये/Kl, मुंबई में 95,372.43 रुपये/Kl और चेन्नई में 1,06,042.99 रुपये/Kl हो गई है।

क्या हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम

14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमतों में आखिरी बार 30 अगस्त, 2023 को बदलाव हुआ था। मेट्रो सिटीज की बात करें, दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये का मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902 रुपये और चेन्नई में 918 रुपये में मिल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, कहा- पूरा देश इनके क्रिकेट कौशल की कर रहा प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 30 मई को पटना हवाईअड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव…

2 घंटे ago

शराब लदी ट्रक छोड़ धंधेबाज फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू किया छानबीन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में गुरुवार की देर शाम गश्ती कर रहे…

3 घंटे ago

BPSC 71वीं: बिहार लोक सेवा आयोग करेगा 1250 पदों पर भर्ती, 2 जून से शुरू होंगे आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग BPSC 71th संयुक्ति सिविल सेवा Exam के लिए नोटिफिकेशन जारी कर…

3 घंटे ago

सड़क हादसे में घायल ANM की इलाज के दौरान मौ’त, दो दिन पहले हादसे की हुई थी शिकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर उप-स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

दो महिला से मारपीट, समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती, जख्मी ने कहा- पड़ोसी ने बच्चे को भूत पकड़ा दिया, गाली देने पर घर में घूसकर मारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में…

8 घंटे ago

चिराग पासवान को पार्टी ने भेजा प्रस्ताव, लड़ सकते हैं विधानसभा का चुनाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

9 घंटे ago