बिहार में ठंड कहर बरपा रहा है। प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। ठंड को देखते हुए समस्तीपुर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया है। कोहरे की मार से ट्रेन और फ्लाइट सेवा बेपटरी हो गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही हैं। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक सिवान, छपरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में घने कोहरे के साथ मौसम शुष्क रहेगा। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद मैं भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश के दक्षिणी इलाके में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर लोगों का अलर्ट किया है। अनुमान के अनुसार इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को गया बिहार का सबसे सर्द जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड के शेखपुर पंचायत से…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पुरुष चोर के बाद अब ट्रेनों में यात्रियों…
बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर वीडियो बना रहे दो संदिग्ध चीनी नागरिकों…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेन की…
तेज प्रताप यादव प्रकरण में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर उनकी पार्टी…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक ग्रैजुएट…