Bihar

बिहार: ससुराल वाले देर रात श्मशान में जला रहे थे विवाहिता का शव, पुलिस को देख जलती चिता छोड़ फरार हुए

दरभंगा में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। ससुराल वाले देर रात आननफानन में साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे जलाने के लिए श्मशान ले गए, लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई और उसे खोजते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर ससुराल वाले श्मशान से फरार हो गये। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव की है। बलहा गांव निवासी रामधार मुखिया के पुत्र मणिकांत मुखिया से पिंकी देवी (22) की शादी हुई थी।

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका का मायका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में है। वह जयंतीपुर निवासी राज कुमार सहनी की पुत्री थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व मणिकांत मुखिया के साथ हुई थी। आज की तारीख में उसे एक साल की एक बेटी भी है। पिंकी के परिजनों का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि ससुराल वाले उनकी बेटी की हत्या कर लाश को जलाने गए हैं। इस बात की सूचना मिलते ही वे लोग बिरौल पहुंचे और इस बात की सूचना बिरौल पुलिस को दी।

पुलिस को देखकर हुए फरार

परिजनों की शिकायत पर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने के लिए जाने की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस श्मशान घाट पहुंची। श्मशान घाट पर पुलिस को पहुंचते देख मृतका के ससुराल वाले चिता पर रखे शव को छोड़ कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में बिरौल थाना के थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि मृतका के पिता राज कुमार सहनी ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने ही शव को जलाने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर श्मशान घाट पहुंच चिता से शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने लू’टकांड के आरोपी को देसी कट्टा व कारतूस के साथ दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर ADM की जांच में संदिग्ध शिक्षकों का खुलासा; विद्यालय में योगदान नहीं, लेकिन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- Samastipur Town Media ने सबसे पहले…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर के दियारांचल में बाढ़ की स्थिति भयावह, पलायन शुरू; रतजगा कर अपने समानों की सुरक्षा में लगे हुए हैं बाढ़ पीड़ित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- गंगा नदी के…

5 घंटे ago

बिहार: मेमू ट्रेन से टकराकर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो कार, आसपास के ग्रामीणों ने बचाई जान

बिहार के जहानाबाद जिले में पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियो कार पैसेंजर ट्रेन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के DM ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा…

8 घंटे ago

इशांत राज बने बिहार सब-जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियन, राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर के इशांत राज ने बिहार…

8 घंटे ago