बिहार के नवादा जिले में बीते 12 मार्च को युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक सुनील रजक (45) रोह थाना क्षेत्र के बारा पांडेया गांव के स्व. रामधनी रजक का बेटा था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता देवी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने दो प्रेमियों (सुजीत सिंह और रजनीश विश्वकर्मा) के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक सुनील रजक (45) रोह थाना क्षेत्र के बारा पांडेया गांव के स्व. रामधनी रजक का बेटा था। उसका सिर कटा शव 12 मार्च को बारा पांडेया गांव से करीब 500 मीटर दूर अनैला-सुंदरा मार्ग पर अनैला गांव के बधार से बरामद किया गया। उसके सिर के अलावा दोनों हाथ व पैर भी कटे थे, वे भी गायब थे।
नवादा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से इस घटना को लेकर जांच के लिए टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सुनील रजक की पत्नी सरिता देवी का प्रेम प्रसंग रोह बाजार स्थित रजनीश विश्वकर्मा और मुंबई के रहने वाले सुजीत सिंह से चल रहा है। रजनीश विश्वकर्मा और सुजीत सिंह दोनों पहले मुंबई में साथ में काम करते थे और अच्छे दोस्त भी थे। दोनों का अवैध संबंध सरिता देवी से था। जब सुनील को इसका पता चला तो विवाद शुरू हो गया। फिर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सरिता ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची।
पुलिस के अनुसार पहले सरिता पति को मुंबई जाकर रहने के लिए कहने लगी। पति ने इस बात का विरोध भी किया। जब कुछ नहीं हो सका तो सरिता ने दोनों प्रेमी रजनीश विश्वकर्मा एवं सुजीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर रास्ते से हटा दिया। तीनों ने मिलकर नौ मार्च को मौका पाकर अनैला स्थित आरोपित रजनीश विश्वकर्मा की दुकान में ही उसने खुद और दूसरे प्रेमी सुजीत सिंह ने मिलकर सुनील रजक की हत्या गला काटकर कर दी। शव का दोनों हाथ-पैर काटकर अलग कर दिया। फिर बोरा में डालकर नहर में रात में फेंक दिया।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नीट यूजी की परीक्षा में स्कॉलर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के भरपूरा जयराम…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े राजकीय रेल थाना बछवाड़ा के अधीन शाहपुर पटोरी,…