समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

कर्पूरी ठाकुर पर जेडीयू ने लालू को घेरा; पुराना दस्तावेज दिखाकर सुनाया जीप का किस्सा, RJD ने दिया ये जवाब

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा। इस मौके पर कर्पूरी के बेटे रामनाथ ठाकुर ने सम्मान ग्रहण किया। और राष्ट्रपति मुर्मू समेत सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा दिया। लेकिन इस मौके पर सियासत जारी रही। जेडीयू ने एक बार फिर लालू यादव पर हमला बोला है। और कहा कि जननायक का अपमान ही लालू यादव का राजनीतिक संस्कार है।

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक पुराना दस्तावेज भी दिखाया जिसमें तत्कालीन बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष शिव नंदन पासवान और लालू यादव के पत्राचार का जिक्र है। पत्र में लिखा है कि शिव नंदन ने लिखा कि लालू भाई, कर्पूरी जी अभी सदन आने वाले हैं। मुझे ही लाने जाना था। मैं तो नहीं जा सकूंगा। कृपया बुलवा लें। जिस पर लालू यादव ने लिखा कि मेरी जीप में तेल नहीं है। वो तो आवश्यक समझने पर रिक्शे से चले आएंगे। दो बार मुख्यमंत्री रहे गाड़ी क्यों नहीं खरीदते हैं।

IMG 20231027 WA0021

साथ ही ट्वीट में नीरज कुमार ने लिखा कि झोपड़ी के लाल “जननायक कर्पूरी ठाकुर” जी को भारत रत्न। जननायक के प्रति लालू जी का सामाजिक घृणा का यह दस्तावेजी प्रमाण। हिम्मत है तो खंडन करें! जननायक का अपमान करना लालू यादव का राजनीति संस्कार रहा है।

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

IMG 20230701 WA0080

RJD ने दिया यह जवाब

जेडीयू के इस हमले का आरजेडी ने भी जवाब दिया है। और कहा कि ये सभी अगर्नल आरोप है। कर्पूरी ठाकुर के सबसे प्रिय लालू यादव ही थे। आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240303 WA0043IMG 20230818 WA0018 02