Bihar

कर्पूरी ठाकुर पर जेडीयू ने लालू को घेरा; पुराना दस्तावेज दिखाकर सुनाया जीप का किस्सा, RJD ने दिया ये जवाब

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा। इस मौके पर कर्पूरी के बेटे रामनाथ ठाकुर ने सम्मान ग्रहण किया। और राष्ट्रपति मुर्मू समेत सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा दिया। लेकिन इस मौके पर सियासत जारी रही। जेडीयू ने एक बार फिर लालू यादव पर हमला बोला है। और कहा कि जननायक का अपमान ही लालू यादव का राजनीतिक संस्कार है।

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक पुराना दस्तावेज भी दिखाया जिसमें तत्कालीन बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष शिव नंदन पासवान और लालू यादव के पत्राचार का जिक्र है। पत्र में लिखा है कि शिव नंदन ने लिखा कि लालू भाई, कर्पूरी जी अभी सदन आने वाले हैं। मुझे ही लाने जाना था। मैं तो नहीं जा सकूंगा। कृपया बुलवा लें। जिस पर लालू यादव ने लिखा कि मेरी जीप में तेल नहीं है। वो तो आवश्यक समझने पर रिक्शे से चले आएंगे। दो बार मुख्यमंत्री रहे गाड़ी क्यों नहीं खरीदते हैं।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

साथ ही ट्वीट में नीरज कुमार ने लिखा कि झोपड़ी के लाल “जननायक कर्पूरी ठाकुर” जी को भारत रत्न। जननायक के प्रति लालू जी का सामाजिक घृणा का यह दस्तावेजी प्रमाण। हिम्मत है तो खंडन करें! जननायक का अपमान करना लालू यादव का राजनीति संस्कार रहा है।

RJD ने दिया यह जवाब

जेडीयू के इस हमले का आरजेडी ने भी जवाब दिया है। और कहा कि ये सभी अगर्नल आरोप है। कर्पूरी ठाकुर के सबसे प्रिय लालू यादव ही थे। आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से फरार चल रहे वारंटी को पकड़ने गई समस्तीपुर पुलिस, भागने के चक्कर में कुंए में लगा दी छलांग, घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर में…

4 hours ago

आतंकी हमले की आशंका के चलते बिहार के सभी जिलों में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पहलगाम आतंकी घटना के बाद आतंकी संगठनों द्वारा हिंसक कार्रवाई की आशंका को देखते हुए…

5 hours ago

तेजप्रताप बनाएंगे बिहार के UPSC टॉपर को पटना का डीएम, सम्मान समारोह में कर दिया वादा

आए दिन आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अपने अजीबो-गरीब बयान की वजह से सुर्खियों में…

8 hours ago

NEET Exam Scam: समस्तीपुर पुलिस ने डमी कैंडिडेट गैंग का किया भंडाफोड़, गिरफ्त में डॉक्टर समेत दो आरोपी; अहम सबूत भी मिले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाने पुलिस ने नीट परीक्षा…

11 hours ago

पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी को ट्रोल कर रहे लोग, महिला आयोग ने लगाई फटकार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी…

13 hours ago