Bihar

पीएम मोदी जमुई से आज बिहार में करेंगे चुनाव अभियान का आगाज, CM नीतीश कुमार मंच पर रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बिहार में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वे जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बिहार दौरा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ होंगे। जमुई सीट पर एनडीए के उम्मीदवार अरुण कुमार भारती हैं जिनके लिए पीएम और सीएम जनता से वोट देने की अपील करेंगे। अरुण कुमार भारती लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई हैं। एलजेपी आर चीफ भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे जो वर्तमान में जमुई के सांसद हैं।

देवघर उतरेंगे पीएम

पार्टी नेताओं के अनुसार पीएम 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलिकॉप्टर से लगभग 12 बजे जमुई के खैरा प्रखंड में बल्लोपुर सभास्थल पहुंचेंगे। जमुई में वे लगभग एक घंटे तक रहेंगे। एक बजे जमुई से देवघर के लिए वे रवाना हो जाएंगे। एनडीए के सभी घटक दलों ने पीएम की रैली को लेकर पूरी तैयारी की है। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जमुई और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। नवादा, मुंगेर, लखीसराय, बांका के वरीय पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

तीसरी बार जीत के लिए लोजपा आर ने झोंकी ताकत

उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोजपाआर सुप्रीमो चिराग पासवान सहित एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता पीएम की रैली में शरीक होंगे। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में इसी मैदान से चुनावी अभियान का आगाज किया था। पिछली बार लोजपा के टिकट पर चिराग पासवान उम्मीदवार थे। इस बार उनके बहनोई अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले जमुई लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ चुका है। इस लोकसभा के एक महत्वपूर्ण अंग मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधान सभा क्षेत्र में भी चुनावी तपिश बढ़ गई है। चौपाल से लेकर चाय-पान की दुकानों पर बस चुनाव की ही चर्चा हो रही है। जमुई लोकसभा आरक्षित सीट है। लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान यहां से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। इस बार चिराग पासवान खुद की जगह इस सीट से अपने जीजा अरुण भारती को जबकि राजद ने अर्चना रविदास को चुनाव मैदान में उतारा है। इन दोनों के बीच ही सीधी टक्कर होने की संभावना है। मैदान में भले ही अरूण भारती हैं, लेकिन इस सीट से चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एक ओर लोजपा तीसरी जीत की आस लगाए बैठी है तो दूसरी ओर से राजद इस बार लोजपा के विजय रथ को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 12 ASI व 32 हवलदारों का अंतरजिला स्थानांतरण, यहां देखें पूरी लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई ASI…

9 hours ago

समस्तीपुर के दो प्ररीक्षमान डीएसपी को मिली पोस्टिंग, विकास केशव को EOU व रिशिता स्नेह बक्सर साइबर DSP बनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार पुलिस में विधानसभा चुनाव से…

9 hours ago

बिहार: बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को कोर्ट ने भेजा जेल, मॉर्निंग वॉक के लिए आए शख्स पर हमले का था आरोप

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव…

10 hours ago

एसपी ने किया उजियारपुर थाने का निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिए कई दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार…

11 hours ago

समस्तीपुर में डॉक्टर की कार पर हमला, CCTV में आरोपी की हुई पहचान

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर की निजी कार पर बुधवार की रात हमला…

11 hours ago

शादी के 15 दिन में ही उजड़ गया नई-नेवली दुल्हन का सुहाग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद छुट्टी लेकर बिहार लौटने के दौरान ट्रेन से कटे

बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार को ट्रेन से…

13 hours ago