समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: BPSC टीचर बनते ही बदल गया मन, रात भर दूल्हे का इंतजार करते रहे लड़की वाले, नहीं आई बारात

बिहार के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से एक नया मामला सामने आया है। यहां एक बीपीएससी शिक्षक पर जॉब लगने के बाद पहले से तय शादी नहीं करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर युवक बारात लेकर 20 अप्रैल को शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया मोहल्ले में नहीं पहुंचा। लड़की का परिवार पूरी रात बारात आने का इंतजार करता रहा। अब पीड़ित लड़की के परिवार ने मंगलवार को थाने में लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

युवक बेरोजगार था, तभी पक्का हुआ था निकाह

मिली जानकारी के अनुसार, जब युवक बेरोजगार था, तब ही उसका निकाह तय कर दिया गया था। लेकिन, बाद में जब लड़का शिक्षक बन गया तो दहेज में एक कट्ठा जमीन मांगने लगा। जब लड़की वालों ने जमीन नहीं दी तो लड़के के घरवाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचे। इसके चलते लड़की का निकाह नहीं हो सका। लड़की के घरवालों की सारी तैयारी धरी की धरी रह गईं।

IMG 20231027 WA0021

बेटे के BPSC टीचर बनने पर लड़के के घरवालों ने की डिमांड

दरअसल दिउलिया मोहल्ले के युनुस ने अपनी बेटी शगुफ्ता प्रवीण का निकाह शिकारपुर थाना क्षेत्र के बखरी निवासी शेख नौशाद के बेटे वसीम अख्तर से तय किया था। 20 अप्रैल 2024 को बारात आने वाली थी। निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन अंतिम मौके पर लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा कि जब निकाह तय हुआ था, उस समय वसीम बेराजेगार था और पढ़ाई कर रहा था। बाद में वो बीपीएससी कंप्लीट कर वसीम शिक्षक बन गया। इसके साथ ही उसके घरवालों के नखरे बढ़ने लगे।

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

लड़की के पिता का क्या कहना है?

लड़की के पिता यूनुस ने बताया कि लड़के के घर वालों की तरफ से निकाह से पहले नरकटियागंज शहर में एक कठ्ठा जमीन की मांग की गई। लेकिन वो दहेज में जमीन नहीं दे सके। इस पर शादी के तय दिन पर लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। आज पीड़ित पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा दिया।

IMG 20230701 WA0080

जांच के बाद दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई: थानाध्यक्ष

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02