Bihar

बिहार के सरकारी स्कूलों में बनेंगे स्विमिंग पूल, बच्चों को मिलेगी तैराकी की ट्रेनिंग, जानें क्या है योजना…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सरकारी स्कूलों खासकर बाढ़ प्रभावित जिलों के विद्यालयों में तरणताल यानी स्वीमिंग पूल बनाए जाएंगे। इसकी मदद से छात्र-छात्राओं को तैराकी में भी दक्ष बनाया जाएगा। ताकि, बाढ़ के समय वे खुद का बचाव के साथ ही अपने गांव अथवा आस-पास के क्षेत्रों में डूबने वाले लोगों को हरसंभव मदद पहुंचा सकें। आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश पर भवन निर्माण विभाग ने स्वीमिंग पूल का प्रारूप एवं उसकी अनुमानित लागत तय की है।

भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव सुधांशु शेखर राय ने तरणताल निर्माण की पूरी विवरणी आपदा विभाग के सचिव को भेज दी है। 25 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा स्वीमिंग पूल के साथ ही दो चेंजिंग रूम बनाने पर चार करोड़ 46 लाख 52 हजार रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि अब तक इसकी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे धरातल पर उतारने की रणनीति तय की जा सकेगी।

साल 2016 में बाढ़ के दौरान राज्यभर में 254 लोगों की होने वाली मौत में 251 की मृत्यु डूबने से हुई थी। इसी साल छठ महापर्व के दौरान 47 लोगों की मौत डूबने से जान चली गई। इनमें 39 बच्चे या किशोर शामिल थे। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में स्विमिंग पूल निर्माण समेत कई अन्य कदम उठाए जाने हैं।

दरअसल, बाढ़ से होने वाली क्षति को कम करने के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 बनाया गया है। इसके तहत कई लक्ष्य रखे गए हैं। इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कई तरह की गतिविधियों पर काम शुरू किया जा चुका है। स्कूलों में स्विमिंग पूल का निर्माण उन गतिविधियों में से एक है।

साल 2030 तक प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में 75 फीसदी और आपदा प्रभावितों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत सुरक्षित तैराकी (सेफ स्वीम) कार्यक्रम शुरू किया गया है। बांग्लादेश की तर्ज पर नदियों-जलाशयों के किनारे बसे गांवों के छह से 18 आयुवर्ग के बच्चों को डूबने से बचाने के लिए सुरक्षित तैराकी योजना शुरू की गई है।

बच्चे तैराकी में दक्ष बनेंगे

आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 38 जिलों में से 15 अति बाढ़ प्रवण माने जाते हैं। यानी, यहां बाढ़ से अधिक क्षति होती है। जबकि, 13 जिलों को बाढ़ प्रवण माना गया है। इन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्वीमिंग पूल बनाए जाएंगे। हालांकि, यह योजना अभी काफी प्रारंभिक अवस्था में है। यह विभाग की सोच है कि बच्चे तैराकी में दक्ष बनेंगे और आपदा से होने वाली मौत को कम किया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

तरारी से विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक सिंह; बिहार उपचुनाव के लिए बीजेपी के कैंडिडेट घोषित

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)…

1 घंटा ago

समता पार्टी के जमाने के सिपाहियों को खोज रही JDU, नीतीश ने मनीष वर्मा को सौंपा टास्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव…

1 घंटा ago

मुजफ्फरपुर का स्कूल बना खूनी अखाड़ा, 10वीं के छात्र को साथियों ने बुरी तरह पीटा; मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में 10वीं के छात्र की उसके साथियों ने हत्या…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: शहर से लेकर गांवों तक बढ़ी मिट्टी के दीये की मांग, कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- दीपावली में अब कुछ ही दिन…

3 घंटे ago

प्रशिक्षण संस्थान के स्टेट डायरेक्टर ने कल्याणपुर स्थित आरसेटी भवन का किया निरिक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में त्रेमासिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DM ने नियोजन मेले के तैयारी की समीक्षा की, 24 अक्टूबर को होली मिशन स्कूल होगा आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago