समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अब मोदी फैक्टर खत्म, भगवान राम का आशीर्वाद इंडिया अलायंस को मिला: तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन के परफॉर्मेंस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कि अब मोदी फैक्टर खत्म हो गया है। और बीजेपी अब अपने सहयोगियों पर निर्भर है। अयोध्या में भी भगवान राम का आशीर्वाद इंडिया गठबंधन यानी हम लोगों को मिला है। संविधान बचाने और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हम लोग सफल हुए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों का जो प्रदर्शन रहा है, वो बहुत ही बढ़िया रहा है। आप लोग जानते हैं कि बिहार से ही चुनाव उठा। जिस तरह हम लोगों ने मुद्दों पर चुनाव लड़ने का काम किया है। वो साफ दिख रहा है। अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद हम लोगों यानी इंडिया अलायंस को मिला है। एक बात तो साफ है, जो लोग बात करते थे, मोदी फैक्टर की वो तो खत्म हो गया है। भाजपा बहुमत से दूर चली गई है। और अब अपने सहयोगियों पर निर्भर है।

IMG 20231027 WA0021

तेजस्वी ने कहा कि संविधान बचाने और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हम लोग काफी हद तक सफल हुए हैं। हमारी यही मांग है कि जो भी नई सरकार बने। वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए। और हम लोगों ने 75 फीसदी आरक्षण दिया है वो सूची 9 में डाला जाए। वहीं इंडिया अलायंस के सरकार बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनाने में प्रयासरत रहना चाहिए, क्यों नहीं रहना चाहिए।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

आज दिल्ली में होने वाली इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को सबसे ज्यादा वोट मिला है वोटिंग परसेंट भी सबसे ज्यादा हम लोगों का है , सीट में बढ़ोतरी हुई है। देश और बिहार की जनता ने भाजपा की विभाजन नीतियों, नफरत की राजनीति और उसकी तानाशाही खिलाफ लोगों ने वोट किया और इनको रोका है और देश की जनता ने संविधान बचाने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240303 WA0043IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02