समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

राजधानी पटना के एजी कॉलोनी में ASI के बेटे की ह’त्या से हड़कंप, शराब की बोतलों के साथ दोस्त के फ्लैट पर मिला श’व

बिहार की राजधानी पटना में शास्त्री नगर थानांतर्गत एजी कालोनी में एएसआइ श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज (18) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को दोस्त आकाश के फ्लैट में मिला। वहां से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। फ्लैट में रहने वाले सभी लोग फरार हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात फ्लैट में जमकर जश्न मनाया गया था। इसी दौरान आपस में झड़प हुई, जिसके बाद आर्यन की हत्या कर दी गई।

IMG 20231027 WA0021

थानेदार अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि फ्लैट में तीन-चार लोग और महिला थी। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

पटेल नगर में रहता है एएसआइ का परिवार

पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआइ श्याम रंजन सिंह मूलरूप से भोजपुर के निवासी हैं। वे परिवार के साथ पटेल नगर इलाके में किराये पर फ्लैट लेकर रहते हैं।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

उनके बेटे आर्यन ने इसी वर्ष डीएवी से बारहवीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, जिसके फ्लैट से आर्यन का शव मिला, वह ठेकेदार सुदेश यादव ने किराये पर ले रखा है। सुदेश स्वयं पत्नी और दो बेटे विकास व आकाश के साथ यहां रहते हैं। यह मकान लालमोहन सिंह का है।

आर्यन बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

IMG 20230701 WA0080

फ्लैट में अकेले रह रहा था आकाश

पड़ताल में मालूम हुआ कि सुदेश यादव मूलरूप से गोपालगंज जिले के फुलवरिया के रहने वाले हैं। वे पत्नी और बड़े बेटे के साथ चुनाव में मतदान करने गांव गए थे। यहां आकाश अकेले रह रहा था।

शुक्रवार की देर रात तक आर्यन के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने शास्त्री नगर थाने को काल कर जानकारी दी।

IMG 20230728 WA0094 01

इसके बाद पुलिस आकाश के फ्लैट पर पहुंची, जहां मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस को अंदेशा हुआ कि आकाश और आर्यन कहीं चले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।

सुबह एफएसएल के साथ पहुंची पुलिस

आर्यन के माता-पिता को अनहोनी की आशंका सता रही थी। उनके बार-बार आग्रह करने पर पुलिस शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे एफएसएल की टीम के साथ पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़ा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

अंदर एक चौकी के नीचे से आर्यन का शव बरामद किया गया। वहां खून के धब्बे भी मिले, जिसे टीम ने साक्ष्य के रूप में एकत्र किया।

इसके अलावा, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी एफएसएल भेजा गया है। जूठे बर्तन और गिलास से भी फिंगर प्रिंट उठाए गए हैं।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

हड्डी तोड़े जाने की आशंका

सूत्र बताते हैं कि आर्यन के हाथ की हड्डी भी टूटी थी। इससे संदेह है कि हत्या से पूर्व फ्लैट में रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हुई। मारपीट में आर्यन की हड्डी टूट गई।

IMG 20240426 WA0004

इसी दौरान आवेश में आकर युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, विवाद का मूल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आकाश की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आएगा।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02