Bihar

नीतीश कुमार का सबसे अलग अंदाज, तीन मंत्रियों का सिर पकड़कर आपस में टकराया; सामने आई ये वजह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया।

इसका आयोजन बिहार विभूति स्व. अनुग्रह नारायण सिन्हा की जन्मतिथि पर किया गया था। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री बिहार विभूति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अपने लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठे थे। उनकी नजर ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी पर पड़ी। वे उन्हें लेकर मंत्री प्रेम कुमार के पास पहुंचे। चौधरी और प्रेम कुमार का ललाट मिलन कराया। उसके बाद विजय सिन्हा की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री ने चौधरी और सिन्हा का भी ललाट मिलन कराया। मंच पर उपस्थित लोग इस दृश्य को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

IMG 20231027 WA0021

सामने आई ये वजह

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है। वे (मुख्यमंत्री) चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए। इससे आदमी स्वस्थ रहता है। समृद्धि आती है। यह हमारे संस्कार और संस्कृति का अंग है।

CM नीतीश पहले भी कर चुके ऐसा

इससे पहले, पिछले साल सितंबर में आयोजित एक समारोह में भी ललाट मिलन का दृश्य सबके सामने आया था। उस समय मुख्यमंत्री की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पर पड़ी।

उन्होंने बगल में उस समय के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी तिलक लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने चौधरी को यह कहते हुए पकड़ा कि हमारे यहां भी एक (तिलक लगाए) हैं। इतना कह कर वे चौधरी को पकड़े हुए पत्रकार की तरफ बढ़े। फिर दोनों का ललाट मिलन करा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

बिहार में युवाओं के रोजगार के लिए होमगार्ड में लगभग 15,000 पदों पर भर्ती निकाली…

2 hours ago

समस्तीपुर जिले के चयनित 27 पीएम श्री विद्यालय की आधारभूत संरचनाओं में किया जायेगा सुधार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिला में चयनित 27 पीएम श्री…

2 hours ago

25 से 30, फिर से नीतीश; बिहार चुनाव पर जेडीयू का साफ संदेश, पटना में लगा पोस्टर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव…

3 hours ago

25 हजार का इनामी अपराधी आरडीएक्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर चलाता था गैंग

समस्तीपुर: लूट, डकैती व जानलेवा हमला सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में आरोप…

4 hours ago

अज्ञात वाहन की ठोकर से राजमिस्त्री की मौ’त, काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र…

5 hours ago

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 बच्चे जिंदा जले

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुखद घटना हुई है। रामपुरमनी गांव में भीषण आग…

7 hours ago