Bihar

नीतीश कुमार पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- ‘पैर छूकर बिहार के लोगों की इज्जत बेच दी’

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए। अपने जन सुराज अभियान के तहत शुक्रवार को भागलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत ने कहा, ‘‘ देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है। नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी। इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा। बिहार के जिलों में चीनी की फैक्टरियां चालू हो जाएं यह नहीं मांगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए यह नहीं मांगा। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा? नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दे। बिहार के सभी लोगों की इज्जत उन्होंने बेच दी।’’

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छुए- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘‘13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हम लोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं। बिहार में कुछ लोग कहते हैं कि प्रशांत जी 2015 में आपने नीतीश कुमार की मदद की थी। नारा दिया था बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है। तो आज क्यों विरोध कर रहे हैं, तो मैं आपको बता दूं कि उनकी यही सब हरकत की वजह से मैंने उनका विरोध किया। 2014 के नीतीश कुमार और 2024 के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है। 2014 में नीतीश कुमार ने मोदी के सामने झुक कर पैर नहीं छुआ था। 2014 के नीतीश कुमार ने अपना जमीर नहीं बेचा था।’’

जेडीयू उपाध्यक्ष रह चुके हैं प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान की शुरूआत करने से पहले नीतीश की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले सप्ताह नई दिल्ली में एनडीए की एक बैठक में मोदी को एनडीए का नेता घोषित किए जाने के बाद नीतीश ने उनके पैर छुए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसी घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी की आलोचना की।

Avinash Roy

Recent Posts

निशांत के गाल पर लगा सियासी एंट्री वाला गुलाल! नीतीश कुमार की होली में JDU नेताओं को स्पष्ट आभास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  'हम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और…

4 घंटे ago

बिहार में फिर होगा खेला! होली पर लालू यादव के शुभकामना संदेश के निकाले जा रहे सियासी मायने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  होली के मौके पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद…

6 घंटे ago

रोसड़ा में पुलिस टीम पर हमला व रोड़ेबाजी में शामिल 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल, अन्य की तलाश जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : होली के दिन पुलिस पर पथराव…

6 घंटे ago

काले रंग की वजह से सहे लोगों के ताने, आज रंग ही बनी समस्तीपुर की बेटी अन्नू की पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  काले रंग के कारण बचपन से रिश्तेदारों के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: होली के दिन बंदूक दिखाकर मांग रहा था मुर्गा, लोगों ने हथियार छीन रस्सी से बांधकर बनाया बंधक, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/हलई : होली के दौरान बंदूक दिखाकर युवक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बदमाशों ने डेढ़ वर्षीय नाती व नाना को मारी गोली, रेफर; आरोपी के घर तोड़-फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुरानी…

9 घंटे ago