समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

संजय झा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष बने, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

राज्यसभा सांसद संजय झा जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

बैठक में नीतीश कुमार के अलावे, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे। बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी।

IMG 20231027 WA0021

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ससंजय झा का नाम सबसे उपर था।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल रहते थे। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में जदयू के नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सब सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। बिहार में भी पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02