Bihar

संजय झा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष बने, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

राज्यसभा सांसद संजय झा जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

बैठक में नीतीश कुमार के अलावे, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे। बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति की मुहर लगा दी।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ससंजय झा का नाम सबसे उपर था।

संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल रहते थे। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में जदयू के नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सब सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। बिहार में भी पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के तीन चूड़ी फैक्ट्रियों में काम कर रहे 7 बाल-श्रमिकों को धावा दल ने कराया मुक्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर: प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर की सूचना पर…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को समस्तीपुर पुलिस ने बरामद कर लौटाये गबन के पूरे 25 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड…

2 hours ago

CBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं…

3 hours ago

सांपों की जिंदगी बचाने वाले को सांप ने काटा, समस्तीपुर के जय सहनी की हो गई मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र…

3 hours ago

5 मई तक बिहार के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मई महीने की शुरुआत होते ही बिहार के कई जिलों में मौसम का विकराल रूप…

6 hours ago

दलसिंहसराय में NH-28 पर भीषण हादसे में बाइक के उड़े परखचे, पॉलिटेक्निक के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौ’त

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक बार फिर से…

18 hours ago