समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

21 महीने बाद मुरेठा खोलेंगे सम्राट चौधरी; कल जाएंगे अयोध्या, कौन सी शपथ रह गई अधूरी?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष करीब 21 महीने बाद अपना मुरेठा (पगड़ी) खोलेंगे। कल यानी 2 जुलाई को वो अयोध्या जाएंगे। और वहीं बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा (पगड़ी) भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कई अन्य नेता भी जाएंगे। सम्राट चौधरी का दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

आपको बता दें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा बांधा था और ये संकल्प लिया था कि वो पगड़ी तब खोलेंगे। जब वो नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटा देंगे। ये शपथ सम्राट चौधरी ने तब ली थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार की थी। आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और माले साथ थे। लेकिन फिर बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ। इसी साल जनवरी के आखिर में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बना ली। एक बार फिर से नीतीश मुख्यमंत्री बने, और बीजेपी की ओर के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

जिसके बाद उनका वो संकल्प तो अधूर रह गया जिसमें उन्होने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की शपथ ली थी। अब सम्राट चौधरी बिहार की नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं। विपक्ष कई बार सम्राट चौधरी के मुरेठा खोलने को लेकर सवाल करते आए हैं। और अब आखिरकार अयोध्या में सम्राट चौधरी भगवान राम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे।

IMG 20230728 WA0094 01

अयोध्या जाकर सिर मुंडवाकर अपनी पगड़ी प्रभु राम के चरणों में समर्पित करने का फैसला भी सम्राट चौधरी ने तभी लिया था। जब बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने का निर्णय लिया। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के विकास के लिए व्‍यक्तिगत कुछ नहीं हो सकता है। व्‍यक्तिगत निर्णय को निरस्‍त भी किया जा सकता है।

IMG 20230701 WA0080

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150