Bihar

21 महीने बाद मुरेठा खोलेंगे सम्राट चौधरी; कल जाएंगे अयोध्या, कौन सी शपथ रह गई अधूरी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष करीब 21 महीने बाद अपना मुरेठा (पगड़ी) खोलेंगे। कल यानी 2 जुलाई को वो अयोध्या जाएंगे। और वहीं बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा (पगड़ी) भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कई अन्य नेता भी जाएंगे। सम्राट चौधरी का दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

आपको बता दें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा बांधा था और ये संकल्प लिया था कि वो पगड़ी तब खोलेंगे। जब वो नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटा देंगे। ये शपथ सम्राट चौधरी ने तब ली थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार की थी। आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और माले साथ थे। लेकिन फिर बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ। इसी साल जनवरी के आखिर में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बना ली। एक बार फिर से नीतीश मुख्यमंत्री बने, और बीजेपी की ओर के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने।

जिसके बाद उनका वो संकल्प तो अधूर रह गया जिसमें उन्होने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की शपथ ली थी। अब सम्राट चौधरी बिहार की नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं। विपक्ष कई बार सम्राट चौधरी के मुरेठा खोलने को लेकर सवाल करते आए हैं। और अब आखिरकार अयोध्या में सम्राट चौधरी भगवान राम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे।

अयोध्या जाकर सिर मुंडवाकर अपनी पगड़ी प्रभु राम के चरणों में समर्पित करने का फैसला भी सम्राट चौधरी ने तभी लिया था। जब बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने का निर्णय लिया। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के विकास के लिए व्‍यक्तिगत कुछ नहीं हो सकता है। व्‍यक्तिगत निर्णय को निरस्‍त भी किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 102 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक…

4 घंटे ago

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख से ज्यादा नौकरियां दे देंगे, जानिए सीएम नीतीश ने क्या कहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गार्ड ऑफ ऑनर देकर हुआ आर्मी जवान का अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के…

5 घंटे ago

IND vs ZIM : युवा ब्रिगेड से नहीं संभली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, पहले ही मैच में जिम्बाब्वे से मिली हार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब…

5 घंटे ago

CRPF जवान ने 14 साल में कीं 5 शादियां, चौथी बीवी ने खोली पोल-पट्टी तो चला डंडा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के एक सीआरपीएफ जवान नें बीते 14…

5 घंटे ago

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए; कई गांवों में घुसा पानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नेपाल में हो रही भारी बारिश से उत्तर…

6 घंटे ago