समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश परमिशन दें, 24 घंटे में सारे क्रिमिनल पूर्णिया-कटिहार से बाहर हो जाएंगे; पप्पू यादव का खुला चैलेंज

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला चैलेंज दे दिया है। उन्होंने पूर्णिया पुलिस पर अपराधियों का संरक्षण करने का आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश से अपराधियों का अपने दम पर सफाया करने की अनुमति मांगी है।

पप्पू यादव ने कहा कि अगर सीएम नीतीश परमिशन दें तो 24 घंटे में सारे क्रिमिनल पूर्णिया और कटिहार की सीमा से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में शुक्रवार को हुई करोड़ों की ज्वेलरी लूट को लेकर भी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए।

IMG 20231027 WA0021

सासंद पप्पू यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णिया पुलिस नाकारा और अपराधियों की संरक्षक बन गई है। जिले में अमन-चैन काम करने में पुलिस बिल्कुल अयोग्य है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने तनिष्क शोरूम डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दिनदहाड़े शोरूम को लूट लिया जाता है और पूर्णिया पुलिस मौज में है। उन्होंने पुलिस पर जाति समुदाय के आधार पर निर्दोष लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फंसाने के आरोप भी लगाए। साथ ही कहा कि भवानीपुर में पिछले दिनों हुए कारोबारी हत्याकांड में अभी तक असली अपराधी नहीं पकड़े गए हैं।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

बता दें कि पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार दोपहर को 6 हथियारबंद बदमाशों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे लुटेरों ने पहले कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर गन प्वाइंट पर ज्वेलरी, डायमंड समेत अन्य कीमती सामान लूट लिए। लूटे हुए सामान की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। सभी लुटेरे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। बिहार में हाल के समय में लूट की यह बड़ी घटना मानी जा रही है। इस पर अब सियासत भी तेज हो गई है।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02